समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी स्त्री या पुरुष की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई रहस्यों को जाना जा सकता है। किसी की भौहों को देखकर आप यह जान सकते हैं कि उस व्यक्ति से आपको निकटता बनानी चाहिए या उनसे सावधान रहना चाहिए। किसी की आर्थिक स्थिति और उनके मन की कई बातों को भौंहें देखकर जाना जा सकता है।
विज्ञापन
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
2 of 8
जिस स्त्री की भौहें चन्द्र के समान आकृति बनाती हो और दोनों भौहें एक दूसरे से बिलकुल पास नहीं हो वह स्त्री बहुत ही भाग्यशाली होती है। इन्हें घर परिवार एवं समाज में मान-सम्मान मिलता है। ऐसी स्त्रियों का जीवन सुखमय और धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। इनके पति भी सुखी और सम्मानित होते हैं।
विज्ञापन
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
3 of 8
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनकी भौहें अधिक मोटी होती हैं वह बहुत अधिक क्रोधी और चालाक होते हैं। इनमें धन के प्रति अधिक लालसा रहती है। यह किसी भी तरह अधिक से अधिक धन अर्जन करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग अपने धन और उपलब्धियों पर अहंकार करने लगते हैं।
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
4 of 8
जिन व्यक्तियों की भौहें झुकी हुई और टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह भौहों वाले पुरुष स्त्रियों के प्रति अधिक आसक्त रहते हैं। इन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आयु के मामले में भी इस तरह के भौंह शुभ संकेत नहीं देते हैं।
विज्ञापन
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
5 of 8
जिन स्त्री पुरुषों के दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होता है वह साफ और स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं। लेकिन इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं।
विज्ञापन
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
6 of 8
जन स्त्री पुरुषों के भौहों का आकार धनुष के समान होता है अर्थात दोनों ओर झुकी हुई और बीच में उठी हुई हों वह भाग्यशाली और कलात्मक भौहें कहलाती हैं। ऐसे भौहों वाले व्यक्ति कलात्मक विषयों में अधिक रूचि रखते हैं। यह आर्थिक उन्नति के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। इनके लिए जीवन के आदर्शों का बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
7 of 8
जिन लोगों की दोनों भौहें आपस में मिली होती हैं वह चतुर और संयमी होते हैं। यह हर काम इत्मिनान से और कुशलता पूर्वक करने की कोशिश करते हैं। यह मेहनत और लगन से जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनके संबंध प्रेमपूर्ण रहते हैं।
इस तरह के भौहों को आदर्श भौंह माना जाता है। जिनकी भौहें हल्की होती हैं उनमें संतोष की भावना रहती है। यह अपने आदर्श और सिद्धांतों पर कायम रह जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग समझदार और ज्ञानी भी होते हैं। आर्थिक मामलों में भी यह भाग्यशाली होते हैं।