People With Teeth Gap Personality: जीवन में मुस्कुराहट की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। यह हमारी बातों और सकारात्मकता को और प्रभावी बनाती हैं, जिसके चलते अक्सर लोगों के बीच आपकी बातों का असर गहरा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
People With Teeth Gap Personality
- फोटो : अमर उजाला
People With Teeth Gap Personality: जीवन में मुस्कुराहट की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। यह हमारी बातों और सकारात्मकता को और प्रभावी बनाती हैं, जिसके चलते अक्सर लोगों के बीच आपकी बातों का असर गहरा होता है। इस दौरान मुस्कुराहट में दांतों की भी खास भूमिका होती है। यह चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ाते हैं। इसलिए अक्सर लोग दांतों की सही बनावट को लेकर गंभीर रहते हैं। हालांकि, कई बार कुछ लोगों के दांतों के बीच नेचुरल गैप होता है, जिसे सामुद्रिक शास्त्र में विशेष माना गया है। यह गैप व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में बताता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन भी जातकों के दांतों के बीच गैप होता है, वे स्वभाव से भाग्यशाली, बड़ी सोच और अधिक समझदार होते हैं। ऐसे में आइए इनके स्वभाव को विस्तार से जानते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के आगे के दो दांतों के बीच में थोड़ा सा गैप होता है
- फोटो : adobe stock
आगे के दो दांतों के बीच में गैप
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के आगे के दो दांतों के बीच में थोड़ा सा गैप होता है, तो यह शुभ होता है। ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। भाग्य का साथ होने के कारण इन जातकों को करियर-कारोबार में अच्छा नाम मिलता है। साथ ही इन लोगों को घूमने का अधिक शौक होता है। इन लोगों का आकर्षण अधिक होने के कारण दोस्तों की संख्या अधिक रहती है और प्रेम जीवन में भी यह लोग ईमानदार होते हैं।
माना जाता है कि, ऐसे लोग अपने विचारों को कार्यरूप देने में माहिर होते हैं।
- फोटो : adobe stock
बाई तरफ के दांतों में गैप
अगर किसी व्यक्ति के बाईं तरफ के दातों में गैप होता है, तो वह खान-पान का शौकीन होता है। इन लोगों को अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेना अधिक पसंद होगा। ऐसे लोग नौकरी को प्राथमिकता न देते हुए व्यापार में अधिक रूचि रखते है। साथ ही अपने आइडिया से बिजनेस को सफल भी बनाते हैं। इन्हें अपने जीवन में बहुत कामयाबी मिलती है। माना जाता है कि, ऐसे लोग अपने विचारों को कार्यरूप देने में माहिर होते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के दाई ओर के दातों में थोड़ा गैप होता है, वह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं।
- फोटो : Adobe
दाई ओर के दांतों में गैप
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के दाई ओर के दातों में थोड़ा गैप होता है, वह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इन लोगों को स्वयं में रहना अधिक पसंद होता है। साथ ही सभी तरह का कार्यो में इनका उत्साह अधिक होता है। यह लोग परिवार वालों के साथ समय बिताना अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा ये लोग वक्त से साथ आगे बढ़ने की सोच रखते हैं और धन की बचत को लेकर अक्सर गंभीर रहते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के सभी दांतों में गैप होता है, तो वे बहुत क्रिएटिव होते हैं।
- फोटो : Adobe
सभी दांतों में गैप
अगर किसी व्यक्ति के सभी दांतों में गैप होता है, तो वे बहुत क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोग अपनी कला के क्षेत्र में ही करियर बनाते हैं। इनका संवाद प्रभावी होता है। अक्सर चीजों के प्रति इनका नजरिया लोगों से हटकर होता है। ऐसे लोग नौकरी में उच्च पद पाते हैं। यही नहीं इनका सोशल सर्कल जबरदस्त होता है। आत्मनिर्भरता इन जातकों में होती हैं। दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखते हैं। साथ ही ये लोग सबकी खुशी का ख्याल रखते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।