Birthmarks People Personality: आपने अक्सर अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जिनके शरीर पर बर्थमार्क मौजूद होता है। यह निशान व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव डालते हैं, जिसका ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस तरह व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं, ठीक वैसे ही बर्थमार्क का भी अपना महत्व होता है। ये जातकों के स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व और जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। हालांकि, इन निशानों को पिछले जन्म के संस्कारों, ग्रहों की स्थिति से भी जोड़ा गया है। इस दौरान जहां कई बर्थमार्क व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं, वहीं कुछ निशान चुनौतियों से भी संबंध रखते हैं। ऐसे में आइए बर्थमार्क वाले लोगों के स्वभाव और इसके प्रभाव को विस्तार से जानते हैं।