फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palm Reading: हाथ की ये रेखाएं बताती हैं कितनी बार होंगे अफेयर और शादी, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Sun, 23 Jun 2024 05:17 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
Palm Reading For Marriage: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इंसान के हाथों की रेखाओं, नाखूनों, उंगलियों और हथेली के आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, भविष्य और भाग्य के बारे में जानकारी देता है। सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का ही एक प्राचीन अंग है। माना जाता है कि हथेली की प्रमुख रेखाएं जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं, जैसे विवाह, संतान, करियर और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हैं। इन सब के अलावा हथेली की रेखाएं हमारे प्रेम जीवन और शादी के बारे में भी बताती हैं। इसे विवाह रेखा कहा जाता है, आइए आज के इस लेख में इसी से जुड़ी हथेली की कुछ दिलचस्प रेखाओं के बारे में जानते हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपकी कितनी बार अफेयर और शादी होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
आज के समय में दो लोगों का प्रेम करना जितना आसान है उससे ज्यादा आसान ब्रेकअप करना हो गया है। अगर बात शादी की हो तो यहां भी दो लोगों की शादी खूब देख परखकर होती है इसके  बावजूद तलाक की नौबत आ जाती है। वर्तमान परिदृश्य देखा जाए तो अब तलाक की संख्या में पहले के तुलना बहुत बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
Palmistry - फोटो : istock
ऐसे में बहुत से लोग शादी से पहले अपनी हाथों की लकीरों के आधार अपनी आने वाले दिनों के बारे में जानने की जिज्ञासा रखते हैं। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से शादी और ब्रेकअप से संबंधित हाथ की रेखाओं के बारे में जानते हैं।

4 of 6
Palmistry - फोटो : istock
हथेली के किस हिस्से में होती है विवाह रेखा
विवाह रेखा, जिसे विवाह रेखा या विवाह रेखा भी कहा जाता है, हथेली के किनारे, छोटी उंगली के नीचे स्थित होती है। यह एक क्षैतिज रेखा होती है जो हृदय रेखा से निकलकर छोटी उंगली के आधार तक जाती है।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में चल रहा है मनमुटाव, तो बेडरूम में इन वास्तु नियमों का जरूर करें पालन
विज्ञापन

5 of 6
Palmistry - फोटो : istock
सीधी होनी चाहिए विवाह रेखा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपकी विवाह रेखा सीधी जा रही हो और उसमें किसी और की दखलंदाजी न हो तो आपके रिलेशनशिप अच्छा चलने वाला है, और अगर शादी हो चुकी है तो तलाक कोई गुंजाइश नहीं है। लेकिन अगर विवाह किसी और रेखा से कटी हुई है तो वो रिश्ता लंबा नहीं चल पाता है। अगर विवाह कुछ दूर तक सीधी है और बाद में कटी हुई है तो रिलेशनशिप के कुछ समय बाद ब्रेकअप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Palmistry - फोटो : istock
इन रेखाओं की वजह से बात-बात पर होता है झगड़ा
अगर किसी के हाथ में मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर यदि मस्तिष्क, भाग्य और हृदय रेखा को काटते हुए बुध पर्वत पर जाकर समाप्त होती है ऐसे इंसान के जीवन में ब्रेकअप या फिर तलाक का खतरा बना रहता है। अगर ब्रेकअप या तलाक नहीं भी हो तो संबंध में हमेशा खटास रहता है और बात बात बहस होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

ये भी पढ़ें - Numerology: इन तारीखों पर जन्में लोग खुद की मेहनत से होते हैं धनवान, जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें