फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी

Sun, 07 May 2023 12:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock
Palmistry: सुविधा और सिक्योरिटी के कारण ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित होते हैं। सरकारी नौकरी पाने की के लिए युवा जमकर तैयारी भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। वहीं कुछ लोग कम मेहनत में ही मनचाही नौकरी पा जाते हैं। इसका कारण आपके हाथ की रेखाएं हो सकती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार सरकारी नौकरी के लिए मेहनत के साथ-साथ भाग्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हथेली की लकीरों से ये ज्ञात किया जा सकता है कि व्यक्ति की किस्मत में सरकारी नौकरी के योग हैं या नहीं। हथेली में बनने वाले उभार, लकीर और निशान व्यक्ति के भाग्य बारे में बहुत कुछ बातें बताते हैं। इन्हीं में कुछ ऐसे निशान होते हैं जिनके माध्यम से सरकारी नौकरी का विचार किया जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...   

Lucky Sign on Palm: हथेली में हो ऐसी विवाह रेखा तो मिलता है अमीर जीवनसाथी, ठाठ से गुजरती है जिंदगी
विज्ञापन

2 of 5
अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी - फोटो : istock
हथेली में सरकारी नौकरी के योग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। ये अनामिका उंगली के नीचे होता है। कहा जाता है कि सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। यदि सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock
गुरु पर्वत
हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है।

Lucky Moles: किस्मत वाले होते हैं ऐसे लड़के, जिनके शरीर के इन अंगों पर होता है तिल

4 of 5
अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock
गुरु पर्वत और भाग्यरेखा 
जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की ओर जाती है ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock
सूर्य पर्वत और भाग्यरेखा 
यदि भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। सरकारी क्षेत्र में ऐसे जातक बड़े पदाधिकारी बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें