Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ
- फोटो : iStock
भाग्य रेखा को काटती हुई रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हथेली में भाग्य रेखा साफ, गहरी और स्पष्ट दिखे तो इंसान बहुत ही भाग्यशाली होता है, लेकिन वहीं यदि ये रेखा कटी हो या इसके ऊपर से कई छोटी-छोटी रेखाएं जाती हों तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।