फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर बने इन लकीरों में छिपे होते हैं आपकी सुख और समृद्धि के राज

Tue, 14 Sep 2021 05:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषशास्त्र में जहां व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में कई तरह की जानकारियां प्राप्त होती है, वहीं हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी लकीरों और तरह-तरह निशान से भी भविष्य के बारे में काफी कुछ पता किया जाता है। व्यक्ति की हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के निशान बने हुए होते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली पर अगर शुभ लकीर या निशान होते हैं तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती है। वहीं अगर हथेली पर अशुभ निशान है तो व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
palmistry
मछली का निशान भी व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली व्यक्ति बनाता है। ऐसा व्यक्ति को परिवार और समाज के लोगों का हमेशा साथ मिलता है। ये लोग काफी दयावान स्वभाव के भी होते हैं। जल्दी से इनका दिल किसी बात पर पिघल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
palmistry
हथेली पर स्वास्तिक का निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ऐसे लोगों को कम से कम प्रयास में हर एक कार्य में सफलता मिल जाती है।

4 of 6
palmistry
हथेली पर शंख के अलावा एक और निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की ओर संकेत देता है। हथेली पर कमल का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। कमल के निशान वाला व्यक्ति बिजनेसमैन के तौर पर काफी कामयाबी पाता है। वह बिजनेस से काफी पैसा जुटाता है। जिस वजह से उसका जीवन काफी सुखमय बीतता है।
विज्ञापन

5 of 6
palmistry
जिन व्यक्तियों की हथेली में शंख जैसा निशान बनता है तो उसे बहुत ही शुभ निशान माना गया है। ऐसे निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की तरफ संकेत देता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर इस तरह का निशान होने का मतलब ये होता है कि आप बेशुमार धन संपदा के मालिक बनेंगे। जिन लोगों की हथेली पर यह शंख का निशान बना होता है उसका जीवन एक राजा के सामान बीतता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry
इसी तरह हथेली पर त्रिभुज, कलश, कमंडल का निशान बना हुआ होता है। यह निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग उच्च पद पर आसीन होते हैं और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें