फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Mon, 10 Feb 2025 06:00 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हथेली की छोटी उंगली व्यक्ति की बुद्धि, कुशलता और संवाद कौशल को दर्शाती है। इसकी लंबाई, मोटाई और स्थिति से व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी उंगली क्या संकेत देती है।
विज्ञापन
1 of 5
हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज - फोटो : Amar Ujala
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली की रेखाएं, आकार, उंगलियों की बनावट हमारे जीवन के बारे में कई अहम जानकारी देती हैं। हथेली की छोटी उंगली व्यक्ति की बुद्धि, कुशलता और संवाद कौशल को दर्शाती है। इसकी लंबाई, मोटाई और स्थिति से व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी उंगली क्या संकेत देती है।

छोटी उंगली की लंबाई
यदि किसी व्यक्ति की छोटी उंगली सामान्य से लंबी हो और अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के बराबर हो, तो ऐसे व्यक्ति अत्यंत कुशल वक्ता होते हैं। उनकी बातचीत का अंदाज लोगों को प्रभावित करता है और वे अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। ऐसे लोग राजनीति, पब्लिक रिलेशन और संचार के क्षेत्र में काफी सफल हो सकते हैं। छोटी उंगली यदि सामान्य से छोटी हो, तो ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। ऐसे लोगों को किसी से संवाद में असुविधा या हिचकिचाहट महसूस हो सकती है।

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज
विज्ञापन

2 of 5
हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज - फोटो : Amar Ujala
छोटी उंगली का स्थान
यदि किसी व्यक्ति की छोटी उंगली और अनामिका उंगली के बीच उचित दूरी हो, तो व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला और आत्मनिर्भर होता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। यदि दोनों उंगलियां बहुत पास हों या जुड़ी हुई प्रतीत हों, तो ऐसे लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं। उन्हें सामाजिक मेल-जोल में झिझक महसूस होती है।
 

Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कैसी रहेगी लव लाइफ, जानें क्या आपके प्यार को मिलेगी मंजिल

विज्ञापन

3 of 5
हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज - फोटो : adobe stock
छोटी उंगली का झुकाव
यदि छोटी उंगली सीधी और मजबूत हो, तो यह व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को दर्शाती है। ऐसे लोग व्यापार और नौकरी दोनों में उच्च पदों तक पहुंचते हैं। यदि छोटी उंगली टेढ़ी या झुकी हुई हो, तो यह व्यक्ति के भावनात्मक अस्थिरता या संवाद में कठिनाई का संकेत देती है। ऐसे लोग अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाते।
 

Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, जानें कैसा रहेगा जीवन

4 of 5
हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज - फोटो : Amar Ujala
छोटी उंगली की मोटाई
यदि छोटी उंगली पतली और लंबी हो, तो व्यक्ति में मानसिक चतुराई और कुशलता होती है। वे अपनी बुद्धिमत्ता से दूसरों से आगे निकलते हैं। यदि छोटी उंगली मोटी और कम ऊंचाई वाली हो, तो ऐसे व्यक्ति व्यावहारिक होते हैं, लेकिन कभी-कभी स्वार्थी भी प्रतीत हो सकते हैं।
 

Palmistry: बहुत भाग्यशाली लोगों के हाथ में बनता है ये शंख योग, जीवन में मिलती है शानो-शौकत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज - फोटो : freepik
छोटी उंगली पर रेखाएं
छोटी उंगली के नीचे का हिस्सा बुध पर्वत कहलाता है। यदि इस पर्वत पर गहरी और स्पष्ट रेखाएं हों, तो व्यक्ति को व्यापार में सफलता मिलती है। ऐसे लोग बुद्धिमान और कुशल वक्ता होते हैं। यदि इस पर्वत पर उलझी हुई, कटी-फटी या असमान रेखाएं हों, तो यह जीवन में संघर्ष और करियर में अस्थिरता का संकेत देती हैं।
 

Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर है ये निशान? भाग्यशाली होने का संकेत देती है ये रेखा





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें