फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry Hast Rekha: अचानक से अमीर बनते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर होती हैं ऐसी रेखाएं

Sat, 08 Nov 2025 04:33 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेलियों की रेखाओं का अध्ययन करके उसके भविष्य और भूतकाल के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
Palm Reading Lucky Signs:  हिंदू धर्म में हस्तरेखा शास्त्र का विशेष महत्व होता है। जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेलियों की रेखाओं का अध्ययन करके उसके भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। खासकर भाग्य और पैसों से जुड़ी रेखाओं को समझने में हथेली की रेखाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आइए जानते हैं कि किन रेखाओं से भाग्य में पैसे के संकेत मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भाग्य की रेखा - फोटो : freepik
भाग्य की रेखा

प्रत्येक व्यक्ति के भाग्य की रेखा अलग होती है, किसी की सीधी तो किसी की कटी हुई किसी की आड़ी-तिरछी तो किसी की टूटी हुई। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जब कोई रेखा जहां से हथेली के मूल यानी कलाई के पास से शुरू होकर सीधे बीच की अंगुली पर जाकर मिलती हो उसे ही भाग्य रेखा कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
धनी भाग्य की रेखा - फोटो : freepik

हथेली में धन रेखा कहां होती है?
जब आप अपनी हथेली को देखें तो अनामिका (रिंग फिंगर) या सूर्य पर्वत के नीचे से शुरू होकर हृदय रेखा को काटती हुई मस्तिष्क रेखा तक जाने वाली रेखा को धन रेखा कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति को धन, पद, प्रतिष्ठा, यश और निवेश में लाभ दिलाने वाली मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति समाज में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। 

4 of 5
भाग्यशाली हस्तरेखा - फोटो : freepik
ऐसी रेखाएं वाले भी होते हैं धनी 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ की रेखा मणिबंध (कलाई के पास) से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत यानी (सबसे लंबी उंगली) पर जाकर बंट जाए और गुरु पर्वत यानी (तर्जनी उंगली) के ठीक नीचे पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति भी धन के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : adobe stock
बदल भी सकती हैं रेखाएं 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, समय, ग्रह गोचर और व्यक्तिगत कर्मों के अनुसार हाथ की रेखाएं बदल भी सकती हैं। 






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें