Palmistry Lucky Line
- फोटो : Amar Ujala
त्रिकोण का चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हथेली पर भाग्य, मस्तिष्क और स्वास्थ्य रेखा मिलकर एक स्पष्ट त्रिकोण बनाती हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसे कई ज्योतिषी धन कोठरी योग भी कहते हैं। माना जाता है कि, अगर यह त्रिकोण चारों ओर से बंद और कहीं से टूटा न हो, तो यह व्यक्ति को भाग्यवान बनाता है। इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति शानदार होती हैं और जीवन में स्थिरता बनी रहती है। इसके अलावा व्यक्ति को व्यापार और नौकरी दोनों में तरक्की मिलती हैं।