फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं खोलती हैं आपकी लव लाइफ के राज, जानें इनका महत्व और जीवन पर प्रभाव

Tue, 09 Jun 2026 04:35 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि, हथेली पर बनी कुछ विशेष रेखाएं प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Palmistry - फोटो : अमर उजाला AI
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन और उसे होने वाले लाभ-हानि का संकेत देती हैं। मान्यता है कि, हाथों की ये रेखाएं न केवल सफलता-असफलता, लाभ-हानि और भाग्य के संकेत देती हैं, बल्कि प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई रहस्यों को भी बताती हैं। इन्ही में हम बात कर रहे हैं हथेली में मौजूद विवाह रेखा की, जिसके आधार पर व्यक्ति के प्रेम जीवन का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, विवाह रेखा हथेली में कहां होती है और यह आपके लव लाइफ के बारे में क्या संकेत देती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Palmistry - फोटो : Adobe stock
हथेली पर कहां होती है विवाह रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली पर विवाह रेखा छोटी उंगली के ठीक नीचे बाहरी किनारे के पास होती है। यह रेखा बाहरी हिस्से से शुरू होकर अंदर की ओर बढ़ती है। यह रेखा अधिक लंबी नहीं होती, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इसका विशेष महत्व माना जाता है।
Mole On Face: किस स्वभाव के होते हैं नाक और गाल पर तिल वाले लोग ? जानें इनकी खासियत
विज्ञापन

3 of 7
Palmistry - फोटो : Adobe stock
वैवाहिक जीवन में तनाव का संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की विवाह रेखा बीच से दो भागों में विभाजित हो जाती है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता। ऐसी रेखा प्रेम और वैवाहिक जीवन में मतभेद, चुनौतियों तथा तनाव की संभावना का संकेत देती हैं।

4 of 7
Palmistry - फोटो : Adobe stock
प्रेम जीवन में रुकावटों का संकेत देती है ये रेखा
मान्यता है कि, यदि हृदय रेखा और विवाह रेखा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं है, तो यह प्रेम संबंधों में बाधाओं का संकेत हो सकती है। ऐसी स्थिति रिश्तों में गलतफहमियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है।
हथेली पर X निशान का क्या होता है मतलब ? जानिए इसके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
विज्ञापन

5 of 7
Palmistry - फोटो : Adobe Stock
लव मैरिज के संकेत
यदि किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो, तो उसे स्वभाव से रोमांटिक माना जाता है। ऐसी स्थिति में प्रेम संबंध मजबूत रहने और लव मैरिज की संभावना बढ़ने की मान्यता है। साथ ही रिश्तों में प्रेम-विश्वास भी अधिक रहता है। 

गुरु पर्वत पर बने ऐसे निशान को माना जाता है बहुत शुभ, जानिए इनके खास संकेत
विज्ञापन

6 of 7
Palmistry - फोटो : Adobe stock
गहरी और स्पष्ट विवाह रेखा का अर्थ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की विवाह रेखा गहरी और स्पष्ट होती है, उनका वैवाहिक जीवन सुखद और स्थिर रहता है। ऐसे लोगों के प्रेम जीवन में अच्छा संतुलन देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Palmistry - फोटो : Adobe stock
विवाह रेखा पर वर्ग का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि विवाह रेखा पर वर्ग जैसा चिन्ह बनता है, तो इसे प्रेम विवाह का शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपनी पसंद के साथी से विवाह करने में कामयाब रहते हैं।
 
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें