फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर बनी ऐसी रेखा से व्यक्ति को मिलता है भाग्य का पूरा साथ

Sun, 06 Mar 2022 04:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हथेली पर कई तरह के निशान और लकीरें बनी हुई होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हथेली पर कई तरह के निशान और लकीरें बनी हुई होती हैं। इन्ही लकीरों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का राज पता चलता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ ऐसी रेखाएं भी बनी हुई होती है जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर मुख्य रूप से भाग्यरेखा, जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और विवाह रेखा बनी हुई होती है। इन रेखाओं के अलावा कई अन्य दूसरे निशान और रेखाएं बनी हुई होती है जिससे आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगता है।आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
palmistry - फोटो : palmistry
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर धन रेखा बनी हुई होती है। यह रेखा हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बनी हुई होती है। यह रेखा बहुत ही कम व्यक्तियों के हाथ में बनी हुई होती है। जिन लोगों के हाथ में ऐसी रेखा बनी हुई होती है वे काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
palmistry
इसके अलावा ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं जिनकी हथेली पर भाग्य रेखा कलाई से निकलते हुए सीधे शनि पर्वत पर निकलती हुई जाती हो। यह भाग्यरेखा अगर बिना कटे हुए और एकदम स्पष्ट रूप से बनी हो व्यक्ति को जिंदगी में काफी तरक्की और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग मेहनत के बल पर उच्च पद की प्राप्ति करते हैं।

4 of 5
palmistry
वहीं दूसरी तरफ हथेली पर भाग्य रेखा अगर शनि पर्वत तक जाने के बाद दो हिस्से में बंट जाए तो यह भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तरह के लोगों को जीवन में काफी मान-सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry
बहुत से लोगों की हथेली पर अंग्रेजी के अक्षर M जैसा निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत ही किस्मत वाले होते हैं। इनका हर एक काम बिना कोई बाधा आए पूरा हो जाता है। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग बड़ी से बड़ी परेशानियों को जल्द की खत्म कर देते हैं । ऐसे लोगों के पास धन की कोई भी कमी नहीं होती और इनका समाज में मान-सम्मान बहुत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें