Hast Rekha Sashtra: हर इंसान की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं। इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जाती हैं। साथ ही हाथ की ये रेखाएं व्यक्ति के अलग-अलग गुणों और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। हथेली में पाई जाने वाली रेखाओं में से कोई रेखा आपके वैवाहिक जीवन, कोई स्वास्थ्य, कोई शिक्षा, लव लाइफ, करियर तो कोई व्यापार से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी देती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार इन रेखाओं के जरिए ये भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति जीवन में कितना सफल होगा और वो किस क्षेत्र में नाम कमाएगा। व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी होगी या नहीं ये भी हाथ की रेखाओं के जरिए ये पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए आज जानते हैं हाथ की कुछ खास रेखाओं के बारे में....