Palmistry: प्राचीन काल से ही भारत में सामुद्रिक शास्त्र प्रचलित रहा है। इस शास्त्र में व्यक्ति के मुख, हाथ और संपूर्ण शरीर की बनावट देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है। साथ ही उसके भविष्य के बारे में भी बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अन्य अंग किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार भी उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की हथेली के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती हैं। हर इंसान के हथेलियों की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। हथेलियों की बनावट और उसकी लंबाई-चौड़ाई को देखकर व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। आइए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में...