फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: इन लड़कियों का जीवन होता है काफी सफल, जिनके हाथों पर होते हैं ये निशान

Tue, 20 Jul 2021 10:47 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
हस्तरेखा शास्त्र भी ज्योतिष विद्या का एक भाग है। इसमें व्यक्ति के हाथों को देखकर उसके भविष्य के विषय में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता है कि व्यक्ति के हाथों की रेखाएं उसके भविष्य के विषय में काफी कुछ कहती हैं। हाथों में मौजूद आड़ी तिरछी लाइनों की मदद से उसके भविष्य में क्या होने वाला है? इस विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में आज हम लड़कियों के हाथों के उन चिन्हों के बारे में जानेंगे, जिनके होने से वे काफी भाग्यशाली हो जाती हैं। ये चिन्ह जिन लड़कियों के हाथों पर होता है, उन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इन्हें आर्थिक संकट का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। इन लड़कियों को समाज में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। समाज में इनको खूब सारी ख्याति प्राप्त होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन चिन्हों के बारे में -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ज्योतिष विद्या कहती है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में चक्र के निशान होते हैं। वे लोग अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मान्यता है कि जिन लड़कियों की सभी उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान बना होता है। ऐसी लड़कियों को जीवन में खूब प्रसिद्धि मिलती है। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ये लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। समाज में इनकी खूब इज्जत की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
हस्तरेखा शास्त्र में लड़कियों के हाथों पर मछली का निशान होना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिन लड़कियों के हाथ पर ये निशान होता है। वे काफी भाग्यशाली होती हैं। वहीं जो लोग इन लड़कियों के साथ संबंधित होते हैं, उनके जीवन में भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। भगवान विष्णु का चिन्ह मछली है। अगर किसी व्यक्ति के जीवन रेखा पर मछली की आकृति बनती है, तो वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मां लक्ष्मी कमल के ऊपर अपना आसन ग्रहण करती हैं। ऐसी लड़कियां जिनके हाथों पर कमल का निशान बनता है। वह काफी ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों को कभी भी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। जीवन रेखा, भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत के साथ शुक्र पर्वत पर कमल की आकृति बनती है, तो ये व्यक्ति के भाग्यशाली होने का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
यदि किसी लड़की के हाथों में स्वास्तिक के चिन्ह का निशान है, तो वह काफी सदाचारी, सदगुणी और धार्मिक व्यक्तित्व की होती है। ऐसी लड़कियां धर्म कर्म के कार्य में ज्यादा संलग्न रहती हैं। इस क्षेत्र में इनको खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ये लड़कियां अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी में भी सकारात्मकता का संचार करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें