आपने देखा होगा कि किसी के गाल उभरे तो किसी के चिपके होते हैं। किसी के फूले हुए तो किसी के चौड़े होते हैं। समुद्रशास्त्र में गालों की इन बनावट को व्यक्ति के भाग्य और उनकी आर्थिक स्थिति जानने का माध्यम बताया गया है। आइये हम भी देखें कि गाल की बनावट क्या कहती है।
विज्ञापन
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
2 of 9
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस स्त्री या पुरुष के गाल भरे और फूले हुए होते हैं वह भाग्यशाली होते है। ऎसे व्यक्ति आमतौर पर आर्थिक रुप से संपन्न होते हैं।
विज्ञापन
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
3 of 9
जिनके गाल चिपटे होते हैं वह बहुत ही परिश्रमी होते हैं। यह अपनी मेहनत और लगन से अपनी मंजिल हासिल करते हैं।
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
4 of 9
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनके गाल उभरे हुए और गुलाबीपन लिए होते हैं वह बड़े ही भाग्यशाल होते हैं। इन्हें कम परिश्रम से है जीवन में बड़ी-बड़ी सफलताएं मिल जाती हैं। इनका जीवन आमतौर पर सुखमय होता है।
विज्ञापन
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
5 of 9
जिस स्त्री और पुरुष के गाल चौड़े और फैले होते हैं वह अपने कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से लोगों को प्रभावित करने वाले होते हैं। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ऎसे व्यक्ति अपने कार्य में निपुण होते हैं और यही इनकी सफलता का राज भी होता है।
विज्ञापन
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
6 of 9
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति के गाल का ऊपरी भाग उभरा होता है उनमें नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है। ऎसे व्यक्ति जहां भी होते हैं लोगों पर अपना प्रभाव बनाए रखते हैं। राजनीति एवं प्रबंधन के क्षेत्र में यह काफी सफल होते हैं।
विज्ञापन
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
7 of 9
जिनके गालों में गड्ढे यानी डिंपल नजर आते हैं ऎसे व्यक्ति उदार और उत्साही होते हैं। ऎसे व्यक्ति काफी शौकीन और रोमांटिक होते हैं। समुद्रशास्त्र यह भी कहता है कि ऎसे व्यक्ति विवेकशील होते हैं।
गाल देखकर खुद जानिए धन और भाग्य का हाल
8 of 9
समुद्रशास्त्र के अनुसार गालों का धंसा हुआ होना शुभ नहीं होता है। धंसा हुआ गाल यह बताता है कि ऎसे व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष करना होगा। इन्हें भाग्य का सहयोग नहीं मिलता है। यह जीवन में जो भी हासिल करते हैं उनमें इनकी कड़ी मेहनत शामिल होती है।