फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें शरीर पर बने तिल के शुभ-अशुभ संकेत

Sat, 29 Jun 2019 05:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरूर बना होता है। इन तिलों का समुद्रशास्त्र में विशेष महत्व होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर बने तिल का अध्ययन कर उसके शुभ-अशुभ होने के बारे में बताया जाता है। तिल से व्यक्ति का स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

2 of 7
होंठ पर तिल- होंठ पर तिल का होना यह बताता है कि व्यक्ति काम वासना में अधिक रुचि रखने वाला है।

कान पर तिल-  कान पर बना तिल कम आयु का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
बायीं आंख पर तिल- बायीं आंख पर बना तिल अच्छा नहीं माना जाता। इस जगह पर तिल होने से दांपत्य जीवन में परेशानी रहती है।

दाहिने गाल पर तिल- जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल बना होता है उसको ढ़ेर सारी धन-संपदा मिलती है।

4 of 7
mole on chin
माथे पर तिल का निशान- जिसके माथे पर तिल बना होता है वह बहुत सौभाग्यशाली माना जा जाता है। उसका हमेशा मान सम्मान बढ़ता रहता है।

ठोडी पर तिल- जिस व्यक्ति की ठोडी पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम करने वाला होता है।
विज्ञापन

5 of 7
कमर पर तिल - कमर पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जिन व्यक्ति के कमर पर तिल होता है वह हमेशा मानसिक परेशानियों से जूझता रहता है।

नाक पर तिल- जिसके नाक पर तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली व्यक्ति होता है। ऐसा व्यक्ति खूब देश-विदेश की यात्राएं करता है।
विज्ञापन

6 of 7
पेट पर तिल- जिसके पेट पर तिल होता है वह बहुत समृद्धिशाली व्यक्ति होता है।

गले पर तिल- गले पर तिल का होना व्यक्ति के भावुक होने की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दाएं हथेली पर तिल- दाएं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति को ढ़ेर सारी पैतृक संपत्ति और धन दौलत मिलती है।

सीने पर तिल- दाहिनी छाती पर तिल यह बताता है कि जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा जबकि बांयी ओर तिल का प्रभाव ठीक इसके विपरीत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें