फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिह्न है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

Fri, 13 Apr 2018 08:57 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 8
हस्तरेखा
धनवान बनना भला कौन नहीं चाहता लेकिन चाहत उसी की पूरी होती है जो ऊपर से अपने भाग्य में धन लेकर आया हो। अगर आपके भाग्य में धन है तो आप कैसे भी करके अपनी चाहत पूरी कर ही लेते हैं और इसमें आपको कुदरत भी पूरा सहयोग करती है क्योंकि कुदरत आपको वह सब कुछ देना चाहती है क्योंकि आप अपने पूर्व कार्मों से उस चीज को पाने के हकदार होते हैं। जन्मपत्री हो या हस्तरेखा सभी कुदरत के उन्हीं फैसलों को बयां करते हैं। इसलिए अगर आपकी हथेली में ऐसे चिन्ह नजर आते हैं तो यकीन मानिए आपको दौलतमंद बनने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि यह कुदरत का फैसला है।
Trending Videos
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

2 of 8
हस्तरेखा - फोटो : palmistry
कलश का निशान हथेली में होना धनवृद्धि योग कहलाता है। जिनकी हथेली में यह योग बनता है उनका धन निरंतर बढ़ता रहता है। ऐेसे लोगों के पास अच्छी जमा पूंजी होती है।
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

3 of 8
हस्तरेखा
गुरू पर्वत ऊंचा हो और गुरू पर्वत पर जीवन रेखा से निकलकर एक रेखा पहुंच रही हो। चन्द्र पर्वत से निकलकर एक रेखा बुध पर्वत पर जाए जो सूर्य पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा से मिलती हो तब एक अच्छा धन योग बनता है जिसे भास्कर योग के नाम से जाना जाता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही गुणी और ज्ञानी होते हैं। अपनी कला एवं ज्ञान से यह कई माध्यमों से खूब धन और नाम यश अर्जित करते हैं।

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

4 of 8
हस्तरेखा
हथेली में चन्द्र पर्वत से धनुषकार रेखा बुध पर्वत पर बिना कटे हुए पहुंचे तो धन के लिए बहुत ही शुभ योग बनाता है। इसे बुध योग कहा जाता है। जिनकी हथेली में ऐसी रेखा पायी जाती है उन्हें व्यापार में अपनी किस्मत आजमाना चाहिए ऐसे व्यक्ति व्यापार के माध्यम से खूब धन कमाते हैं। यह भी ध्यान रखें कि यह रेखा जंजीरनुमा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

5 of 8
चक्र हस्तरेखा
शनि पर्वत पर चक्र का निशान होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसे चक्र योग कहते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान और उच्च अधिकारी होते हैं।
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

6 of 8
कल्पवृक्ष
हथेली में वृक्ष का चिह्न होना कल्पवृक्ष योग बनाता है। इस योग वाले व्यक्ति के पास पैसा, घर, वाहन और अच्छा बैंक बैलेंस होता है। ऐसे व्यक्ति दानी और उदार भी होते हैं।
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

7 of 8
हस्तरेखा
हथेली में सूर्य और गुरु पर्वत उठा हुआ है और बीच में हथेली गहरी है तो आपकी हथेली में शुभ कर्तरी योग बना हुआ है। आप कई स्रोतों से धन कमाएंगे और आपके पास काफी पैस होगा।
विज्ञापन

हथेली में ऐसा चिन्ह है तो आप हर हाल में दौलतमंद बनेंगे

8 of 8
हस्तरेखा
हथेली में जीवन रेखा और चन्द्र पर्वत के मध्य में तिल का निशान होना बहुत शुभ माना गया है। इस निशान का मतलब है कि भाग्यशाली, गुणवान और ख्याति प्राप्त व्यक्ति होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें