हस्तरेखा शास्त्र
- फोटो : Freepik
हाथ में धन त्रिकोण कहां बनता है और इसका महत्व
मनी ट्राएंगल का निर्माण
धन त्रिकोण तब बनता है जब मस्तिष्क रेखा, धन रेखा और बुध रेखा एक दूसरे से मिलकर त्रिकोण का आकार बनाती हैं। यह त्रिकोण हाथ में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है और इसे मनी ट्राएंगल भी कहा जाता है। इस त्रिकोण में धन रेखा विशेष रूप से शनि पर्वत की ओर जाती है।
मनी ट्राएंगल का महत्व
यदि किसी के हाथ में यह त्रिकोण मौजूद है, तो इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति जीवन में कभी भी गंभीर आर्थिक संकट का सामना नहीं करता। ऐसे लोग संपत्ति, धन और प्रॉपर्टी के मामले में हमेशा मजबूत स्थिति में रहते हैं। मनी ट्राएंगल जीवन में स्थिरता, भौतिक सुख-संपन्नता और आर्थिक सुरक्षा का संकेत देता है।