हस्तशास्त्र में हाथों पर बनी रेखाओं की व्याख्या की गयी है। इसके अनुसार हाथों की रेखाएं जीवन के बारे में बहुत कुछ जानकारी देती हैं। यह ज्योतिषशास्त्र का ऐसा विषय है जिसके माध्यम से हम व्यक्ति का भविष्य बता सकते हैं। आज हम आपको हाथो में बनने वाले निशान के महत्त्व के बारे में बताएंगे।
M निशान वाले
जिनके हाथ में M का निशान बनता है वह लोग बुद्धिमान होते हैं और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे व्यक्ति ख़ुशी का जीवन व्यतीत करते है और काफी तरक्की करते हैं। X निशान वाले
जिनके हाथों में X का निशान बनता है वह लोग जीवन में काफी कामयाब और लोकप्रिय होते हैं। ऐसे लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं।
चाँद के निशान
जिनके दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाने से आधे चाँद की आकृति बनती है वे बहुत ही आकर्षक और काफी बुद्धिमान होते हैं । ऐसे लोग बहुत कामयाब होते है और हर परेशानी का हल आसानी से निकाल लेते है। विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली से ऊपर टेढ़ी स्थिति में पाई जाती है। इससे हम विवाह के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। विवाह रेखा जितनी गहरी होगी प्रेम संबंध उतने ही मधुर होंगे।