फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी किस्मत में पैसा है या नहीं, हथेली पर बनी लकीरों से ऐसे समझें

Mon, 09 Sep 2019 04:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
palmistry
हथेली में कई तरह की रेखाएं होती हैं। इनमें मुख्य रूप से जीवन, भाग्य, स्वास्थ्य, हृदय और धन संबंधी रेखाएं है। हथेली पर मौजूद धन रेखा से आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। क्या आप अपनी कमाई से धनवान बनेंगे या कहीं से आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं आपकी हथेली में धन की रेखा क्या कहती है।
विज्ञापन

2 of 9
हस्तरेखा
हथेली में धन रेखा जीवन रेखा की तरह हर व्यक्ति की हथेली में एक स्थान से शुरू नहीं होती है। हर व्यक्ति की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है। 
विज्ञापन

3 of 9
palmistry
आपकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो यह संकेत है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आप सुखी जीवन का आनंद लेंगे। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार शुक्र पर्वत भौतिक सुख को दर्शाता है, गुरु पर्वत नेतृत्व क्षमता और सूर्य पर्वत मान-सम्मान और प्रसिद्धि को दर्शाता है। 

4 of 9
palmistry
अगर हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर Mआकृति बन रही है तो यह संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे।
विज्ञापन

5 of 9
palmistry
कुछ लोगों की हथेली में उनकी भाग्य रेखा ही धन की रेखा का काम करती है यानी यह धन का हाल बताती है। जिनकी हथेली में मणिबंध से निकलकर सीधी रेखा शनि पर्वत पर पहुंचती है उन्हें धन का लाभ अपने आप अचानक ही मिलता रहता है। 
विज्ञापन

6 of 9
हस्तरेखा
अगर आपकी हथेली में त्रिकोण का चिन्ह बन रहा है तो यह धन रेखा होती है। ऐसी रेखा होने का मतलब है कि आप एक नहीं कई स्रोतों से धन कमाएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
palm
अंगूठे के पास से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो इसका मतलब है कि आप अपने परिवार के सदस्यों से पैतृक संपत्ति से या किसी स्त्री के सहयोग से धन प्राप्त कर सकते हैं।

8 of 9
palmistry
आपकी हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर एक रेखा सूर्य पर्वत पर पहुंच रही है तो आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होंगे। ऐसे लोग सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित होते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
palmistry
अंगूठे से नीचे से रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच रही है तो आपको व्यवसाय के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे व्यक्ति व्यवसाय में खूब सफल होते हैं और इनकी हथेली में यह रेखा धन रेखा का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें