फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या होती है राहु की रेखाएं, जिसके कारण झेलने पड़ते हैं कष्ट

Thu, 06 May 2021 08:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली की रेखाओं को देखकर उसके भविष्य और व्यक्तित्व का आंकलन किया जाता है। इन रेखाओं की बनावट समय-समय पर बदलती रहती है। इस तरह से कुछ रेखाओं को बहुत शुभ तो कुछ को अशुभ भी माना जाता है। इन्हीं में से होती है राहु  रेखाएं। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं ज्यादा हो तो व्यक्ति के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं कौन सी होती है राहु की रेखाएं और ये किस तरह से व्यक्ति के जीवन में प्रभाव डालती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाथेली में अंगूठे के पास मंगल क्षेत्र से निकलने वाली रेखाओं को राहु रेखाएं कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में इनका बुरा प्रभाव तभी होता है जब ये जीवन रेखा को काटते हुए आगे बढ़ती हैं। यदि ये जीवन रेखा को काटते हुए आगे नहीं बढ़ती है तो इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु रेखाओं की सख्यां जितनी ज्यादा होती है व्यक्ति के जीवन में उतने ही अधिक कष्ट आते हैं। राहु की रेखाओं के कारण दैहिक, आर्थिक अथवा सामाजिक तीनों तरह का कष्ट झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर सूर्य रेखा को काटती है तो इससे व्यक्ति के मान-सम्मान की क्षति हो सकती है। सामाजिक व्यक्ति को अपयश का सामना करना पड़ता है। 

4 of 6
palmistry - फोटो : palmistry
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा को काटती है तो व्यक्ति को भारी दैहिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक रूप से गहरा आघात लग सकता है। यदि ये रखाएं पतली होती हैं तो यह प्रभाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
हस्तरेखा
जब किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखाएं जीवन रेखा के साथ भाग्य रेखा को भी काटती है तब व्यक्ति के आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाथ में राहु रेखा को देखकर यह जानकारी भी दी जा सकती है कि व्यक्ति को किस आयु में कष्ट का सामना करना पड़ेगा। किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा जितनी देरी से जीवन रेखा को काटती है उतनी अधिक आयु में व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें