फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meaning of moles: बहुत कुछ कहते हैं शरीर पर मौजूद तिल, जानिए अलग-अलग हिस्सों पर तिलों का मतलब

Fri, 29 Dec 2023 09:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
तिल का मतलब - फोटो : Amar Ujala
Mole On Body: हर व्यक्ति के शरीर पर तिल के निशान होते है। इन सभी निशानों से शुभ-अशुभ का अनुमान लगाया जाता है। शरीर पर बने तिल के निशान से न केवल स्वभाव का पता चलता है बल्कि आगामी जीवन के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के शरीर पर तिल के कुछ ऐसे निशान भी होते हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है। तिल विभिन्न आकार और रूप-रंग के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। सामुद्रिक शास्त्र में तिल का महत्व बताया है। शरीर पर मौजूद कुछ तिल व्यक्ति को भाग्यशाली भी बनाते हैं। वहीं ज्योतिष में भी इसका विशेष महत्व है। तिल का संबंध किसी न किसी रूप में ग्रहों से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं कि शरीर पर मौजूद कौन से तिल का क्या महत्व है।
विज्ञापन

2 of 7
तिल का मतलब
कान पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल है, तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को बहुत ही भाग्यशाली, बुद्धिमान और निर्णय लेने में तेज कहा जाता है। दोनों कानों पर तिल होना और भी शुभ होता है। ऐसे लोग सबसे आरामदायक जीवन का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
तिल का मतलब
माथे पर तिल
व्यक्ति के माथे पर तिल होना 'धनवान होने' का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति की धन-दौलत में हमेशा बढ़ोतरी होती रहती है। साथ ही व्यक्ति के पास धन की कभी कमी नहीं रहती।

4 of 7
तिल का मतलब
होठों पर तिल
होठों पर तिल का होना बेहद खास होता है। माना जाता है कि, ऐसे व्यक्ति बहुत आकर्षित होते हैं। साथ ही उनकी बात का असर भी लोगों पर बहुत होता है।
विज्ञापन

5 of 7
तिल का मतलब
ठोड़ी पर तिल
ठोड़ी पर तिल वाले व्यक्ति को आकर्षित माना जाता है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है और उनके बिगड़े काम बनते हैं। यह भी कहा जाता है कि ठोड़ी पर तिल वाले व्यक्ति चंचल होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
तिल का मतलब - फोटो : social media
नाक पर तिल
नाक पर मौजूद तिल बताता है कि आप खूब यात्राएं करेंगे। साथ ही ऐसे लोग नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। नाक पर तिल वाले व्यक्ति को भाग्यशाली भी माना जाता है। ये लोग जीवन भर बहुत ज्यादा पैसे कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तिल का मतलब - फोटो : social media
पेट पर तिल
पेट पर तिल वाले व्यक्ति को खाने का शौकीन माना जाता है। पेट के बीच में तिल का होना अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन का संकेत माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

हस्तरेखा: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके हाथ में होती है ये लकीर, जानें इसका मतलब

Palmistry: हथेली में ये निशान माने जाते हैं अशुभ, व्यक्ति को बार-बार मिलती है असफलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें