Lack Money Line On Palm: व्यक्ति आर्थिक समृद्धि पाने के लिए पढ़ाई-लिखाई से लेकर कड़ी मेहनत एवं हर संभव कोशिश करता है, लेकिन कई बार अच्छी कमाई के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। अनावश्यक खर्चों को बंद करने के बाद भी बचत करना मुश्किल होता है। इतना ही नहीं कई लोगों को तो रोजमर्रा के खर्चों के लिए उधार लेना पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके पीछे की एक वजह हथेली की “भाग्य रेखा” को भी माना गया है। हस्तरेखा के अनुसार हाथ में कई योग व्यक्ति के भाग्य में धन की स्थिति बताते हैं
जीवन में सफलता प्राप्त करने में धन का विशेष योगदान होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनी धन रेखा व्यक्ति की आय और आर्थिक स्थिरता का संकेत देती है। अगर यह रेखा टूटी-फूटी या कटी हुई हो, तो धन का आगमन तो होता है, लेकिन पैसा रुकता नहीं, या यूं कहें कि जितना कमाया जाता है, उतना ही खर्च भी हो जाता है। यह स्थिति दरिद्र योग की ओर संकेत करती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।