फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके हथेली में है सरकारी नौकरी की ऐसी लकीरें, इन संकेतों से पहचाने

Sat, 08 Sep 2018 09:42 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आम आदमी की सबसे ज्यादा जिज्ञासा इस बात की होती है उसके जीवन में उसे सरकारी नौकरी  प्राप्त होगी की नहीं। उसके पास पैसा रहेगा या नहीं और उसका भाग्योदय कब होगा इस बात को जानने की इच्छा सबसे प्रबल होती है। जीवन में पैसे का बहुत महत्व होता है। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली का अध्ययन करके इसका पता लगाया जा सकता है कि उसे जीवन में कब उसे सरकारी नौकरी मिलेगी। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाली सरकारी नौकरी और धनवान होने के संकेतों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
palm - फोटो : palm
हमारी हथेली पर मुख्य रूप से 3 जगहों पर व्यक्ति के भाग्य, धन और नौकरी के बारे में जानकारी मिलती है। पहला स्थान गुरु का होता है और यह स्थान व्यक्ति के बुद्धि और विवेक को दर्शाता है। दूसरा स्थान न्याय और कर्तव्य के देवता शनि का होता है जो हमें अच्छे कर्मों का फल देते हैं जबकि तीसरा स्थान सूर्य होता है। जो संपन्नता और यश का प्रतीक होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
palm - फोटो : palm
हथेली पर प्रमुख रूप से भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा होती है। जिस किसी के हाथ में भाग्य रेखा से निकलती हुई कोई रेखा शनि और गुरु पर्वत जा कर मिलती हो उस व्यक्ति के जीवन में सरकारी नौकरी के योग होते है। लेकिन ये रेखा टूटी या तिरछी नहीं होनी चाहिए।

4 of 6
palm
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य और शनि पर्वत उभरा हुआ हो या फिर गुरु पर्वत पर कोई वृत, त्रिभुज, वर्ग या कोई छोटी रेखा भाग्य रेखा से आकर मिलती हो तो उस व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी के योग बनते है। वह व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।
विज्ञापन

5 of 6
जिस किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है उस व्यक्ति में कौशल और निपुणता भरी रहती है उसे जीवनकाल के 30 वर्षों के अंदर ही कोई बढ़िया सरकारी नौकरी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hand
वहीं अगर भाग्य रेखा आपकी हथेली की कलाई से शुरू होकर सीधे सूर्य पर्वत पर साफ सुथरी दशा में मिलती हो तो वह व्यक्ति बहुत यश प्राप्त करता है। इसके जीवन में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा रहता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च अधिकारी बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें