फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपका व्यक्तित्व, खोलती हैं कई बड़े राज

Tue, 11 Nov 2025 10:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Forehead Personality: जिस तरह हमारी आंखें मन की गहराइयों को बयां करती हैं, ठीक उसी तरह माथे की बनावट भाग्य, सोच और व्यक्तित्व को बताती है। ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के माथे की बनावट उसके भाव, व्यवहार, किस्मत और जीवन के कई रहस्यों से जुड़ी होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Forehead Personality - फोटो : अमर उजाला
Forehead Personality: हर व्यक्ति की अपनी अलग पहचान होती हैं, जिससे उनके गुण, स्वभाव और भाव पता चलता है। हालांकि, चेहरे की बनावट भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोलती हैं। दरअसल, जिस तरह हमारी आंखें मन की गहराइयों को बयां करती हैं, ठीक उसी तरह माथे की बनावट भाग्य, सोच और व्यक्तित्व को बताती है। ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के माथे की बनावट उसके भाव, व्यवहार, किस्मत और जीवन के कई रहस्यों से जुड़ी होती हैं। साथ ही माथे की चौड़ाई, ऊंचाई और आकार उस व्यक्ति की सोच को दर्शाती हैं। आमतौर पर माना जाता है कि, जिन भी लोगों का माथा चौड़ा होता है, वह भाग्यशाली और किस्मत के धनी माने जाते हैं। ऐसे ही माथे की कई अन्य बनावट जातकों की पर्सनालिटी दर्शाती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मित्रता अधिक होने के कारण अक्सर ऐसे लोग चर्चा में रहते हैं। इनके विचार हमेशा दूसरों को प्रेरित करते हैं। - फोटो : adobe stock
M आकार का माथा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी का माथा M आकार का होता है, तो वह व्यक्ति बेहद रचनात्मक होता है। ऐसे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ऐसे लोग लेखन या नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही इनका चुंबकीय आकर्षण लोगों को प्रभावित करता है। मित्रता अधिक होने के कारण अक्सर ऐसे लोग चर्चा में रहते हैं। इनके विचार हमेशा दूसरों को प्रेरित करते हैं।

Millionaire Palmistry: हथेली पर ये धन त्रिकोण देता है करोड़पति बनने के संकेत, जानें कहां होता है
विज्ञापन

3 of 5
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का माथा पतला या लंबा होता है। वह लोग रहस्यमयी होते हैं। - फोटो : adobe stock
पतला माथा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का माथा पतला या लंबा होता है। वह लोग रहस्यमयी होते हैं। इन लोगों को बातें अक्सर मन में रखना पसंद होता है। खास बात यह है कि ये लोग भीड़ से अलग सोच रखते हैं और अपने जीवन में शांति और एकांत पसंद करते हैं। इनकी बुद्धि गहरी होती है।

Personality Prediction: पैर का आकार बताता है जीवन से जुड़ी खास बातें, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व

4 of 5
चौड़े माथे वाले व्यक्ति रचनात्मक, आत्मविश्वासी और दूरदर्शी सोच रखने वाले भी होते हैं। - फोटो : adobe stock
चौड़ा माथा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का माथा चौड़ा और उभरा हुआ होता है, वे बेहद ही बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं। ऐसे माथे के लोग नई चीजों को  सीखने की तीव्र इच्छा रखते हैं। साथ ही अपनी बुद्धि से अक्सर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। इनकी बातों का प्रभाव भी लोगों पर अधिक पड़ता है। चौड़े माथे वाले व्यक्ति रचनात्मक, आत्मविश्वासी और दूरदर्शी सोच रखने वाले भी होते हैं। 

कितना भी कमाओ नहीं टिकता पैसा, देखें कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं है ये रेखा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसा कहा जाता है कि, जिन भी लोगों का माथा संकीर्ण या छोटा होता है, वे जल्दी प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। - फोटो : adobe stock
संकीर्ण माथा
ऐसा कहा जाता है कि, जिन भी लोगों का माथा संकीर्ण या छोटा होता है, वे जल्दी प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। इस तरह के लोग घटनाओं पर अपनी राय या एक्शन जल्दी दिखाते हैं। हालांकि, इन लोगों को भावनात्मक स्वभाव का माना जाता है। इसलिए अक्सर दूसरों की भावनाओं से जल्दी जुड़ जाते हैं। उनकी विशेष पहचान मित्रता निभाने में मानी जाती हैं।
 


 

Palmistry Hast Rekha: अचानक से अमीर बनते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर होती हैं ऐसी रेखाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें