फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व

Wed, 06 Aug 2025 06:52 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई पहलुओं के बारे में विषेश जानकारी देती है। आज हम जानेंगे कि किसी व्यक्ति के माथे को देखकर उसके व्यक्तित्व के कौन-कौन से गुण पहचाने जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे ललाट वाले लोग होते हैं भाग्यशाली - फोटो : freepik
Forehead Personality: सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का वर्णन है कि किसी व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई पहलुओं के बारे में विषेश जानकारी देती है। चेहरे की बनावट, हाथ की उंगलियां, माथे और पैरों के तलवे, ये सब व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में संकेत देते हैं। आज हम जानेंगे कि किसी व्यक्ति के माथे को देखकर उसके व्यक्तित्व के कौन-कौन से गुण पहचाने जा सकते हैं।

चौड़ा माथा 
जिन लोगों का माथा चौड़ा होता है, वे स्वभाव से गंभीर, बुद्धिमान और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं। उनमें नेतृत्व की क्षमता होती है और वे महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग शांत और दूरदर्शी होते हैं।
 

Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली देती है धन और सफलता के संकेत, जानिए आपके पास आएगा कितना पैसा

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बहुत भाग्यशाली, ऐसे लोगों को जल्द मिलती है सफलता



 
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे ललाट वाले लोग होते हैं भाग्यशाली - फोटो : adobe stock
संकीर्ण माथा 
अगर किसी व्यक्ति का माथा छोटा या संकीर्ण हो, तो वह जल्दी प्रतिक्रिया देने वाला होता है और भावनात्मक रूप से संवेदनशील भी। ऐसे लोगों को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। उनकी सोच सीमित हो सकती है और कई बार वे जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं।

Palmistry: धनवान लोगों की हथेली पर बने होते हैं ऐसे निशान, जीवन में मिलता है हर तरह का सुख
Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे ललाट वाले लोग होते हैं भाग्यशाली - फोटो : adobe stock
आगे झुका हुआ माथा 
जिन लोगों का माथा थोड़ा उभरा या आगे की ओर झुका होता है, वे आमतौर पर धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे व्यक्ति पूजा-पाठ में रुचि रखने वाले और आत्मविश्वासी होते हैं। 

Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Palmistry: किस्मत वाले लोगों के हथेली में होती है ऐसी लकीरें, मान-सम्मान के साथ कमाते हैं धन-दौलत

4 of 5
ऐसे ललाट वाले लोग होते हैं भाग्यशाली - फोटो : adobe stock
पीछे झुका माथा
यदि किसी व्यक्ति का माथा पीछे की ओर झुका या ढलान लिए होता है, तो वह कल्पनाओं में खोया रहने वाला हो सकता है। ऐसे लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं और किसी निर्णय पर पहुंचने में देर करते हैं। इनकी भावनाएं अस्थिर हो सकती हैं।

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी का योग, मान-सम्मान में होती है वृद्धि
Palmistry: हथेली पर इस तरह के शनि पर्वत होने पर व्यक्ति को मिलता खूब धन और शोहरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे ललाट वाले लोग होते हैं भाग्यशाली - फोटो : adobe stock
M आकार का माथा
जिनका माथा M शेप में होता है, वे कल्पनाशील और रचनात्मक स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों में फैशन सेंस अच्छा होता है, वे दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये लोग विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं और अपने रिश्तों में सुरक्षित रखना चाहते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें