फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Personality Prediction: पैर का आकार बताता है जीवन से जुड़ी खास बातें, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व

Tue, 16 Sep 2025 06:07 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, पैरों का आकार और उंगलियों की स्थिति हमारे स्वभाव और जीवन दृष्टि को दर्शाती है। पैरों की संरचना से व्यक्ति की सोच और आदतों के कई पहलुओं के बारे में जाना जा सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पैरों का आकार खोल सकता है कई राज - फोटो : Amar Ujala
Personality Prediction: आमतौर पर हम इस पर ध्यान नहीं देते. लेकिन हमारे पैरों की बनावट और उंगलियों की लंबाई हमारे व्यक्तित्व, सोचने के अंदाज और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, पैरों का आकार और उंगलियों की स्थिति हमारे स्वभाव और जीवन दृष्टि को दर्शाती है। पैरों की संरचना से व्यक्ति की सोच और आदतों के कई पहलुओं के बारे में जाना जा सकता है। 
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
मिस्र शैली के पैर
अगर आपके पैरों में अंगूठा सबसे लंबा हो और बाकी उंगलियां क्रमशः छोटी होती जाएं, तो यह संकेत है कि आप गंभीर और विचारशील स्वभाव के हैं। आपकी ऊर्जा अंदर की ओर प्रवाहित होती है। आप अधिकतर लोगों को सुनते हैं और तभी बोलते हैं जब जरूरी होता है। इस प्रकार के लोग गहराई से सोचते हैं, हर पहलू का विश्लेषण करते हैं और शांत वातावरण पसंद करते हैं। ज्यादा बोलने के बजाय यह लोग योजनाओं के साथ काम करना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रोमन शैली के पैर - फोटो : freepik
रोमन शैली के पैर
यदि पहली तीन उंगलियां लगभग समान लंबाई की हों, तो यह बताता है कि आपमें नेतृत्व करने अधिक क्षमता है। आपके विचार स्पष्ट होते हैं, आपके निर्णय मजबूत होते हैं और लोग आप पर भरोसा करते हैं। आप टीमवर्क में अच्छे हैं। हालांकि कभी-कभी अधिक जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं, ऐसे में थोड़ी दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
विज्ञापन

3 of 5
ग्रीक शैली के पैर - फोटो : Adobe stock
ग्रीक शैली के पैर
यदि पैर की दूसरी उंगली सबसे लंबी हो, तो यह रचनात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक होती है। ऐसे लोग नए विचारों और अनुभवों की खोज में रहते हैं। एक जगह टिक कर रहना इनके लिए कठिन होता है। इनके भीतर कुछ नया करने का जोश होता है, हालांकि कभी-कभी यह ऊर्जा बिखर भी सकती है। संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित आत्मचिंतन और छोटी-छोटी योजनाएं इनकी मदद करती हैं।
Palmistry: हथेली पर कहां होती है भाग्य और धन रेखा, इस तरह से बनने पर व्यक्ति बनता है धनवान

4 of 5
जर्मन शैली के पैर - फोटो : Adobe stock
जर्मन शैली के पैर
यदि आपके पैर का अंगूठा चौड़ा और बाकी की उंगलियां लगभग समान लंबाई की हों, तो यह दर्शाता है कि आप स्थिर और भरोसेमंद व्यक्तित्व रखते हैं। आप जो कहते हैं, उसे निभाते हैं और बदलाव धीरे-धीरे अपनाना पसंद करते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद चुपचाप करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी चुप्पी को लोग दूरी समझ लेते हैं। 
Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्टिक शैली के पैर - फोटो : iStock
सेल्टिक शैली के पैर
अगर पैर की दूसरी उंगली लंबी हो और बाकी उंगलियों की लंबाई अलग-अलग हो, तो यह बताता है कि आप मौलिक सोच वाले और आजादी पसंद करते हैं। आपके लिए एक रूटीन में बंध जाना मुश्कित है, लेकिन जब आपको अपनी तरह से काम करने का अवसर मिलता है, तो आप कमाल कर सकते हैं। आपके भीतर फोकस बनाए रखने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य आवश्यक होता है, वरना विकल्पों की अधिकता से ध्यान भटक सकता है।

Palmistry: किस्मत वाले लोगों के हथेली में होती है ऐसी लकीरें, मान-सम्मान के साथ कमाते हैं धन-दौलत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें