एक कहावत बड़ी प्रचलित है कि हर कामयाब पुरूष के पीछे किसी महिला का हाथ होता है। यह बात यूं ही नहीं कही जाती है, हस्तरेखा विज्ञान भी इस बात का मानता है। हस्तरेखा विज्ञान में सुकन्या यानी सुंदर गुणों वाली कन्या के बारे में बताया गया है। ऐसी कन्या बड़ी भाग्यशाली होती है। इनके भाग्य से पति और परिवार खुशहाल और धनवान बना रहता है। ऐसी कन्या की पहचान इस तरह से कर सकते हैं।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
2 of 10
जिन स्त्रियों की आंखें हिरणी के समान और सफेद भाग के अंत में लालिमा लिए होती है वह बड़ी भाग्यशाली और सुख भोग पाने वाली होती है।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
3 of 10
जिनकी जीभ लाल और कोमल हो वह खुद तो सुख भोगती ही है इनके परिवार वाले भी सुख भोगने वाले होते हैं।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
4 of 10
जिन स्त्री की नाभि गहरी और अंदर से उठी हुई नहीं होती है वह वह सुख भोग को पाने वाली होती है।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
5 of 10
नाक के अग्रभाग यानी आगे तिल का निशान धन संपन्न जीवन की निशानी समझी जाती है।
विज्ञापन
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
6 of 10
पैरों में कमल, चक्र और शंख का चिन्ह बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। यह स्वयं या इनका पति उच्चाधिकारी, बड़ा व्यापारी या बड़ा राजनेता होता है।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
7 of 10
जिनकी एड़ी में सर्पाकार होता है वह किस्मत की धनी होती है। इन पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
8 of 10
स्त्री के पैरों में त्रिकोण का चिन्ह उनकी चतुराई का सूचक होता है। यह अपनी बुद्धि और समझदारी से परिवार को खुशहाल बनाती है।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
9 of 10
नाभि के नीचे तिल या मस्सा होना भी स्त्री के भाग्यशाली और सुखी जीवन का संकेत माना जाता है।
ऐसी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति और परिवार को बनाती है खुशहाल
10 of 10
समुद्रशास्त्र के अुनसार जिस स्त्री के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल, मांसल और लालिमा लिए होता है वह बड़ी भाग्यशाली होती है। लेकिन पैर का अंगूठा अधिक लंबा हो तो जीवन में बारबर कष्ट का सामना करना होता है।