फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opal Stone: इस रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा, जानिए इसके फायदे और धारण करने का तरीका

Mon, 21 Mar 2022 08:14 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
Opal Stone: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों के महत्व के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि इन रत्नों का असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न धारण करने से आपके ग्रह मजबूत होते हैं। साथ ही ये रत्न जीवन में कई लाभ भी पहुंचा सकते हैं। किसी भी ग्रह की स्थिति का प्रभाव हमारे व्यक्तिगत जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के इन प्रभावों को कम करने और शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि सही समय पर सही रत्न का चुनाव जातक की कई परेशानियां कम कर सकता है। इसके अलावा अगर आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो रत्नों के जरिए उसे भी ठीक किया जा सकता है। इन्हीं रत्नों में से एक है ओपल। ये रत्न पति-पत्नी के बीच चल रहे क्लेश को दूर करता है। आइए जानें ओपल रत्न धारण करने की सही विधि और इसके लाभ...   
विज्ञापन

2 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
ओपल पहनने की विधि 
किसी भी माह के शुक्ल पक्ष तिथि को अगर शुक्रवार पड़ रहा है, तो ऐसा दिन ओपल रत्न धारण करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन इसे सीधे हाथ की अनामिका अंगुली में रत्न धारण करना चाहिए। पहनने से पहले इसे कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। इसके बाद अंगूठी को सफेद कपड़े के ऊपर रख लें और शुक्र के मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: की एक माला से अभिमंत्रित करके अंगूठी को धारण करें।
विज्ञापन

3 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
ओपल पहनने से लाभ 
पति-पत्नी में यदि बिना किसी वजह के क्लेश बना रहता है। दरार या फिर तलाक की स्थिति आने लगी हो, तो पति-पत्नी को ओपल रत्न धारण करनी चाहिए। ऐसा करने से कड़वाहट को शीघ्र दूर किया जा सकता है। 

4 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
ओपल रत्न सौंदर्य शक्ति में वृद्धि करता है। इस रत्न हो धारण करने से व्यक्ति में स्वयं ही आकर्षण शक्ति विकसित होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
इसके अलावा ये रत्न मानसिक स्तर की भी वृद्धि करता है। जो व्यक्ति निराश और थका हुआ महसूस करता है, उसे ओपल पहनना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
ओपल रत्न पहनने से व्यक्ति में आध्यात्मिकता तथा सात्विक चिंतन का विकास होता है। ये रत्न आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान, लोकप्रियता के साथ-साथ, शारीरिक तंदुरुस्ती भी प्रदान करता है। इसके अलावा ये मन को शांत और एकाग्र करता है। साथ ही बुरे स्वप्न से भी दूर रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओपल रत्न को पहनने से खत्म होगा पति-पत्नी के बीच का झगड़ा - फोटो : iStock
रत्न शास्त्र के मुताबिक कोर्ट कचहरी के मुकदमों में ओपल पहनने से जीत मिलती है। साथ ही यात्रा, पर्यटन और आयात/निर्यात के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये विशेष लाभदायी होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें