फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Ank Jyotish: इस सप्ताह मूलांक 7 और 8 वालों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 01 Feb 2026 10:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Ank Jyotish: 2 से 8 फरवरी तक का सप्ताह अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान मूलांक 1 की लव लाइफ में खुशियाँ आएंगी, मूलांक 2 को निवेश से लाभ मिलेगा और मूलांक 3 को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Weekly Numerology Prediction (02-08 Feb): अंक ज्योतिष के अनुसार 2 से 8 फरवरी तक का सप्ताह मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए अलग-अलग फल देने वाला है। जन्मतिथि के अंकों के योग से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और आने वाले समय की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है। इसी आधार पर यह सप्ताह किसी के लिए खुशियों से भरा रहेगा, तो किसी के लिए सतर्क रहने का संदेश लेकर आ रहा है।
Falgun Month 2026: कल से फाल्गुन माह शुरू, जानें महाशिवरात्रि से लेकर होली और ग्रहण तक की सभी जानकारी
इस सप्ताह मूलांक 1 वालों की लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जबकि मूलांक 2 के लिए निवेश और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। मूलांक 3 को पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। मूलांक 4 के लिए उन्नति के नए अवसर बन सकते हैं, वहीं मूलांक 5 की व्यावसायिक यात्राएं सफल रहने की संभावना है। मूलांक 6 और 9 के लिए धन लाभ के योग हैं, मूलांक 7 के लिए समय मिला-जुला रहेगा और मूलांक 8 के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में आपका मूलांक आपके लिए क्या संकेत दे रहा है।
Weekly Love Horoscope: फरवरी का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए लाएगा प्यार की सौगात, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 1
इस सप्ताह मूलांक 1 वालों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। हालांकि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं और आय में बढ़ोतरी भी संभव है। दान-पुण्य या किसी जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के लिए विवाह से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्थितियां काफी हद तक सुधर जाएंगी।

विज्ञापन

3 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

4 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 3
इस सप्ताह मूलांक 3 वालों को करियर के क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान बना सकता है। हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि खर्च बढ़ सकता है। इसी कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। इस समय बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में हालात बेहतर होंगे और जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

विज्ञापन

5 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। निर्णय लेते समय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है।

विज्ञापन

6 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 5
इस सप्ताह मूलांक 5 वालों के लिए करियर और व्यापार दोनों के लिहाज से अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत मिल रहे हैं और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदे का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती नजर आ रही है और सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन

7 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अनुकूल रहने वाला है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और किसी से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी और प्रोजेक्ट सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में भविष्य से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

8 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 7
इस सप्ताह मूलांक 7 वालों के जीवन में मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं और निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या चल रही है तो बातचीत से समाधान निकल सकता है। हालांकि प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से राहत महसूस होगी।

9 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और निवेश से लाभ संभव है। प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में स्थिरता आएगी। सप्ताह के अंत में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सुख-समृद्धि का अनुभव होगा।

विज्ञापन

10 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 9
इस सप्ताह मूलांक 9 वालों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं और परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर मानसिक दबाव रह सकता है। इस समय भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर समय आपके पक्ष में रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें