फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 8 March: मूलांक 5 और 8 वालों को मिल सकती है अच्छी सूचना, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 08 Mar 2026 07:11 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
8 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए दिन अच्छा और सुखद रहेगा। आय में इजाफा होने के योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने धैर्य और संयम का अच्छा फल प्राप्त होगा। तनाव से बचें और सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-  पीला
विज्ञापन

2 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
मूलांक 2 के लिए दिन मिला जुला रहने वाला होगा। आपके आज के दिन अधूरे काम पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। पैसों के मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपकी आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। धन के लेन-देन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मन शांत और तनाव रहित रहेगा। अवविवाहित लोगों के विवाह के कुछ नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी तरह के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

4 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज के दिन किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचना होगा। फैसला लेने से पहले आपको सभी तरह के पहुलओं को अच्छी तरह से जांच पड़ताल करनी होगी। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। कोई योजना आपको फायदा दिला सकता है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
मूलांक 5 वालों के लिए कुछ नया करने का दिन है। आपको नई-नई जगहों पर आने-जाने का मौका मिलेगा। कला और साहित्य के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की कोई नया अवसर मिल सकता है जिससे आपके मान-सम्मान में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए कुछ नया करने का समय रहेगा। कामकाज में कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आज के दिन नए लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा। पारिवारिक और प्रेम जीवन में आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको प्रेम संबंधों में साथी संग अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
मूलांक 7 वालों को एक साथ कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। धन हानि की संभावना है। आय में गिरावट होने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनानी होगी तभी आगे चल सकते हैं। खानपान में आपको बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला

Grahan 2026: किस दिन लगेगा अगला ग्रहण ? यहां जानें डेट, समय और प्रभाव

8 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए दिन खुशखबरी से भरा हुआ होगा। आपको दिन में किसी तरह की शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। आर्थिक रूप से आपको आज कहीं को कोई बढ़िया डील हासिल हो सकती है। आज के दिन आपको दूसरों का बेहतर ध्यान रखना होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

9 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
मूलांक 9 के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। रुके हुए काम आज के दिन पूरे होने से आपको काफी खुशी मिलेगी। घर पर किसी तरह के मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकत हैं। आय में अच्छा खासा इजाफा भी देखने को मिल सकता है। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें