फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 7 March: इन 5 मूलांक वालों को होगा धन लाभ और करेंगे तरक्की, जानें अपना आज का अंक राशिफल

Sat, 07 Mar 2026 07:21 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। आप रिश्तों में समझदारी रखें अन्यथा परेशानियां आपकी बढ़ सकती हैं। इस समय मूलांक 1 वालों को पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि, छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

2 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 2
मूलांक 2 के लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। आज व्यापार से जुड़े लोगों को कर्मचारियों या सहयोगियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और आप एक और नए काम का प्रारंभ करने की योजनाओं पर कार्य करेंगे। बड़ी बात यह है कि, परिवार के साथ समय बिताने से आप प्रसन्न महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 3
आज का दिन धन लाभ और संपत्ति प्राप्ति के संकेत दे रहा है। आज किसी बात को लेकर लेकिन मतभेद भी संभव है, इसलिए बातचीत में संयम और धैर्य रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान भूलकर भी आप आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

4 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 4
आज का दिन प्यार और रिश्तों के मामले में अच्छा रहने वाला है। मूलांक 4 वालों को कला के क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होने वाले हैं। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। विवाह के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। दोस्ती में पुराने मतभेद दूर होने की भी संभावना है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 5
मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। दोस्ती से लेकर लव पार्टनर के साथ आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। मेहनत और लगन के परिणाम से आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहने की संभावना है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 6
आज का दिन आपके लिए हल्का-फुल्का और खुशियों भरा रह सकता है। आप पुनारी बातों में उलझें रहेंगे और तनाव आपका बढ़ सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। काम के बीच थोड़ा समय अपने लिए निकालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 7
आज सगाई या रिश्तों से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी या खटास आ सकती है। बेहतर होगा कि आप संयम से काम लें। व्यापार और परीक्षा दोनों के प्रति धैर्य रखने से स्थिति जल्द सामान्य हो सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग -सिल्वर

8 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 8
आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मूलांक 8 के लोगों को कार्यक्षेत्र में भी धीरे-धीरे प्रगति के संकेत भी मिल सकते हैं। इस दौरान काम के प्रति सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ अंक -4
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

9 of 9
7 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम करने का सोच रहे थे, तो आज नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस समय आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें