फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 March Ank Jyotish: इन मूलांक वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, प्रमोशन के बनेंगे योग

Thu, 05 Mar 2026 05:06 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
6 March Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। निवेश को लेकर दोस्तों के साथ किसी योजना का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इससे पुरानी बीमारी उभर के आ सकती हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग -गुलाबी
विज्ञापन

2 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। हर काम में भाग्य आपका साथ देगा। करियर को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। इस दौरान रिश्तों में धैर्य और अनुशासन आपके लिए सबसे अहम रहेंगे।
शुभ अंक -6
शुभ रंग -पीला
विज्ञापन

3 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 3
मूलांक 3 के लोग रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। वहीं कार्यस्थल पर छोटी बातों पर समझौता करना पड़ सकता है। काम की अधिकता के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मिलकर प्रसन्न महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-36
शुभ रंग -नारंगी

4 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 4
आज दिन आपके लिए कुछ नई समस्याएं लेकर आया है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान कोई अपना दोस्त घुमाने लेकर जा सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। हालांकि, वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए रिश्तों में जिम्मेदारियों को समझना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 5
मूलांक 5 के लोग नए लोगों से मिलेंगे। जीवन में छोटे-छोटे बदलाव आपके दिखाई दे सकते हैं। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कॉलेज में दाखिला लेने की इच्छा पूरी होगी। करियर को नया मार्गदर्शन देने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 6
आज दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा हो सकता है। लव लाइफ में बहस से बचें। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां शांतिपूर्वक सुलझाएं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या कुछ हल्की मस्ती करने के अवसर आप आपको प्राप्त होने वाले हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 7
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। नए अवसर नौकरी के क्षेत्र में प्राप्त होंगे। लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान की ओर से सहयोग और कोई सुखद समाचार मिलने के योग हैं। इस समय निवेश करने से बचना होगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 4

8 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 8
मूलांक 8 के लिए दिन थोड़ा कष्टकारी होने वाला है। आपको व्यापार के कामकाज में सतर्कता बरतनी होगी, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। सट्टा या शेयर मार्केट में निवेश न करें। लव लाइफ में प्रेम गहरा होगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

9 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 9
वैवाहिक जीवन में साथी का अच्छा साथ मिलेगा। दिन आपके लिए प्रेम के संदेश भी लेकर आया है।  यात्रा का योग बन सकता है। नए गहनों या कपड़ों पर खर्च अधिक हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें