फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 31 January: मूलांक 1 के जातकों के लिए दिन रहेगा आत्मविश्वास भरा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 31 Jan 2026 01:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी सोच, निर्णय और व्यवहार पर असर डाल सकता है। जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक आपके मानसिक प्रवृत्ति और रिश्तों में आपकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। भाग्यांक बताता है कि कौन से अवसर आपके लिए अनुकूल हैं और किन क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 31 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
31 जनवरी 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि केवल एक तारीख नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और निर्णय लेने की क्षमता का महत्वपूर्ण संकेत देती है। जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। यह मूलांक व्यक्ति की मानसिक प्रवृत्ति, व्यवहार और जीवन की दिशा पर गहरा प्रभाव डालता है। इसी आधार पर भाग्यांक और अन्य अंक गणनाएँ की जाती हैं, जो आने वाले अवसरों, चुनौतियों और सही फैसलों को समझने में मदद करती हैं।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से भरा रहेगा। आप जो भी ठानेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता आपके पास होगी। निजी रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
आज भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन आसपास के लोग आपका साथ देंगे। प्रेम जीवन में नर्मी और समझदारी रिश्तों को और मजबूत बनाएगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 3
यह दिन रचनात्मकता और नई योजनाओं को जन्म देने वाला रहेगा। जो कुछ भी करेंगे उसमें नयापन होगा। प्रेम जीवन में रोमांच और जुड़ाव दोनों बना रहेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: हल्का लाल

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 4
दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन धैर्य और सही योजना से लाभ मिलेगा। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें, अन्यथा गलतफहमियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 5
आज नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान पहुँचा सकती है। दिन में थोड़ी समय निकालकर पार्टनर को दें, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मैजेंटा

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 6
प्यार, सौंदर्य और संतुलन से जुड़ा दिन रहेगा। परिवार या पार्टनर के साथ मधुर समय बीतेगा। भावनाएं प्रबल होंगी और सराहना भी मिलेगी।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: केसरिया

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 7
यह समय आत्मनिरीक्षण और मानसिक शांति तलाशने का है। आप किसी अपने से भावनात्मक बातचीत कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 8
मेहनत का दिन है, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। रिश्तों में दृढ़ता और स्थायित्व महसूस होगा। आप आज किसी पर भरोसा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बेज

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

मूलांक 9
ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। नेतृत्व की भावना प्रबल होगी और आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनाएं मुखर होंगी और आत्मीयता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें