फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 March: मूलांक 2 वालों को मिल सकते हैं नौकरी के नए अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 30 Mar 2026 12:05 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 29 March | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 1
आपका दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। निवेश के लिए रुकना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

3 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 2
आपको नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ हो सकता है। आज आध्यात्मिक यात्रा का योग बनेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 

4 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 3
आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। निवेश में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

5 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 4
आपको घर और नौकरी दोनों जगह सही तालमेल बनाना होगा। आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं। समस्याओं का समाधान आसानी से होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।  
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 5
निवेश में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर कोई नया वाहन आ सकता है। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 6 
बिजनेस में साझेदारी से नुकसान हो सकता है। खर्चों के बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। बचत की योजनाएं सफल होंगी।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- गुलाबी 

8 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 7
आत्मविश्वास में वृद्धि होने पर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला हल हो सकता है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 

9 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 8
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
30 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
अंक 9
नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति संभव है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें