Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
Ank Jyotish Today 29 March | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन
2 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-1
नए मित्र बनेंगे। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा। शुभ अंक -15
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
3 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-2
चापलूसों से सावधान रहें। इससे आपको हानि हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपकी कड़ी मेहनत का आपको शुभ परिणाम लिखें। अनुभवी व्यक्तियों की संगत आपके लिए लाभकारी है। शुभ अंक-15
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-3
राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। संभव हो तो किसी को रुपया-पैसा उधार न दें। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों की बात करें तो खान-पान में सतर्कता बरतें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन
5 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-4
अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए परिश्रम करेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है। ऐसे में जमकर लाभ उठाएं। आज के दिन नए-नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती है। शुभ अंक-5
शुभ रंग-सफेद
विज्ञापन
6 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-5
प्रेमी युगल के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। अपने प्रेमी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना परिवार में तनाव का कारण बन सकता है। बैंक बैलेंस में खर्चों की वजह से कमी आ सकती है। शुभ अंक-12
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन
7 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-6
आपकी दिनचर्या में बड़ा बदलाव हो सकता है। संभव हो तो आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें। बच्चों की स्कूल से शिकायतें आ सकती हैं। शुभ अंक-2
शुभ रंग-लाल
8 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-7
आपकी योग्यता व काबिलीयत की सभी लोग सराहना करेंगे। साझेदार से हुए मनमुटाव शीघ्र ही दूर होंगे। कामकाज व नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक-15
शुभ रंग-हरा
9 of 10
29 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक-8
आप अपने क्रोध व वाणी को संयम में रखें। व्यर्थ में किसी से वाद-विवाद व तर्क-वितर्क हो सकता है। नौकरी व कामकाज में कोई गलती हो सकती है। आप अधिकारी व बॉस की डांट खा सकते हैं। शुभ अंक-14
शुभ रंग-भूरा
अंक-9
आज आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। विरोधी या शत्रु हावी हो सकते हैं, सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। शुभ अंक-12
शुभ रंग-नारंगी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।