फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 Dec : इन मूलांक वालों के लिए बदलावों से भरा रहेगा दिन, करियर में आ सकती हैं चुनौतियां

Tue, 30 Dec 2025 07:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
30 December Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 30 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह आपको साथ मिलेगा। नेतृत्व क्षमता पहले से बेहतर बनेगी। हालांकि, आज का दिन आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास का फल भी आपको सफलता दिला सकती है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
चीजों के प्रति आपको धैर्यवान रहना होगा। आपके जीवन में चल रही लोगों से अनबन मानसिक तनाव पैदा करेगी। लेकिन अनुशासन के जरिए आप चीजों को बेहतर करने में कामयाब रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और संतुलन बनाए रखें। काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। हालांकि, धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर पर किसी नए व्यक्ति का आगमन होने से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने पर वाहन खरीद सकते हैं। नृत्य और संवाद से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
आज सेहत सामान्य रहेगी। किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग सफल होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आराम करेंगे। सहयोगियों का भी साथ मिल सकता है। घर में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। आत्मविश्वास बढे़गा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहेगा। घर और बाहर लोगों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। किसी छोटी परेशानी से बचने के लिए सावधानी बरतें। दोस्त कानूनी मामलों में आपकी सहायता करेंगे। परिवार वालों के लिए नया वाहन भी लेकर आप सकते हैं। 
शुभ अंक - 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। खुद को शांत रखकर आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। यह समय आपके लिए पहले के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कला में निखार आएगा। आपके धैर्य और विवेक परीक्षा होगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। मन पुरानी बातों के भार से भरा रहेगा। व्यापार में मित्रों का साथ बना रहेगा। नौकरी में सम्मान की प्राप्ति भी संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश से भी अच्छा रिटर्न आपको मिलने वाला है। किसी योजना में निवेश से फायदा होगा। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज दिन नए बदलावों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोग और समर्पण से लाभ होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। हालांकि, बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना होगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आत्मीय संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने पर मन प्रसन्न रहने वाला है। निवेश से लाभ प्राप्ति के योग हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें