फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: इन मूलांक वालों की बढ़ सकती हैं इनकम, नौकरी में भी बनेंगे प्रमोशन के योग

Mon, 29 Dec 2025 07:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 29 December 2025 - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Today 29 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह अधिक काम होने पर मन परेशान रहेगा। लेकिन आपको इस समय कामकाज में कुछ रुकावटें भी आएंगी, हालांकि मेहनत और प्रयास हालात को बेहतर बना सकते हैं। निवेश को लेकर किसी नई योजना का हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक -5
शुभ रंग -सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार वालों के लिए किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। व्यापारी वर्ग आज काम में व्यस्त रहेंगे। कॉलेज या नौकरी में किसी खास इंसान से आपकी मुलाकात होंगी। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक-9  
शुभ रंग- लाल

4 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कारोबार से जुड़े कार्य करने में सफल होंगे। सभी यात्राएं आज लाभकारी रहने वाली है, क्योंकि आपका अनुभव चुनौतियों को मात दे सकता है। इस समय लेकिन अनावश्यक बहस करने से बचें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 4
आपकी मेहनत का आज फल मिलेगा, जिस कारण कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। प्रमोशन के भी आज योग बनेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक संतोष भी प्राप्त होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों की सेहत में सुधार होगा। कर्ज से राहत मिलती हुई नजर आएगी। आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि, आज प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है। कारोबार या व्यापार में विशेष लाभ मिलने की लेकिन पूरी संभावना है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए दिन तनाव से भरा रहेगा। लेकिन अपनों का साथ आपकी परेशानियों में राहत देगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़ी चिंता हो सकती है। लेकिन करियर या बिजनेस को लेकर आप भूलकर भी जल्दबाजी में बिल्कुल भी निर्णय न लें। पर्सनालिटी में निखार आएगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए समस्याओं को सुलझाने वाला रहेगा। ध्यान और आत्मचिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक मामलों में संयम बरतना ही बेहतर रहेगा। लेकिन किसी नए रिश्ते में प्रवेश करने से पहले घर-परिवार वालों से बात करना उचित रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-सफेद

9 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 वालों का व्यवहार आज लोगों का दिल जीत सकता है। नौकरी में किसी तरह की परेशानी आपके इस व्यवहार के कारण दूर होती हुई नजर आएगी। प्रेम जीवन में आप विवाद को बढ़ाने से बचें। सफलता के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लेकिन आपको सभी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। कोई छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नए अवसरों का लाभ उठाने का समय मिलेगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें