Mulank 2 Best Career Options: अंक ज्योतिष में मूलांक का व्यक्ति के स्वभाव, सोच और करियर पर खास प्रभाव माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है, जिसके कारण ऐसे लोग भावुक, शांत, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और अपने मिलनसार व्यवहार से हर जगह तालमेल बना लेते हैं। ऐसे में सही करियर का चुनाव इन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
मूलांक 2 वालों का स्वभाव कैसा होता है?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के जातक अंदर से बेहद मजबूत होते हैं, लेकिन बाहर से शांत और सौम्य दिखाई देते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी मूलांक 2 से जुड़े माने जाते हैं, जो इनकी कलात्मक और भावनात्मक शक्ति को दर्शाता है।
- ये बहस और टकराव से दूरी बनाकर रखते हैं।
- दूसरों की बातें ध्यान से सुनना इनकी खासियत होती है।
- रिश्तों और भावनाओं को बहुत अहमियत देते हैं।