29 May Ank Jyotish: 29 मई 2026, शुक्रवार का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। हर तारीख का अपना एक विशेष अंक प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, सोच और पूरे दिन की घटनाओं को प्रभावित करता है। ऐसे में आज का दिन भी एक खास ऊर्जा के साथ सामने आ रहा है। 29 मई 2026 की तारीख के सभी अंकों का योग 2+9+0+5+2+0+2+6 = 26 और 2+6 = 8 आता है, यानी आज का भाग्यांक 8 है। अंक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है, जो कर्म, न्याय, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अंक के प्रभाव से आज का दिन कुछ लोगों के लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है, जबकि कई लोगों के लिए सफलता और स्थिरता के नए अवसर भी लेकर आएगा। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कितना अनुकूल रहने वाला है।