फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 28 December: मूलांक 8 वालों को निवेश में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 28 Dec 2025 07:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 28 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन संतुलित रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें राहत महसूस होगी। पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े प्रयासों में आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सहयोग बना रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज घर के वरिष्ठों की सलाह आपके काम और व्यापार में लाभ दिला सकती है। निवेश से अच्छा मुनाफा होने पर वाहन या आभूषण खरीदने का विचार बन सकता है। यात्रा करते समय सावधानी जरूरी है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज नौकरी और करियर से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। किसी नई योजना की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। यदि यात्रा या घूमने-फिरने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सामान की अच्छे से जांच कर लें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज लाभ के कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। पहले से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार या रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छे समाचार से हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं और कोई रिश्तेदार प्रस्ताव लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश से अच्छा धन लाभ होगा, जिससे भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज आपके व्यापार और कार्यों को पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें