फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 27 December: मूलांक 3 वालों के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 27 Dec 2025 07:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और फैसले लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है। यह अंक यह दर्शाता है कि आप जीवन को किस नजरिए से देखते हैं, किन अवसरों की ओर आकर्षित होते हैं और आपको किन तरह की परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
27 December Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 27 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। संतान को कोई उपलब्धि या पुरस्कार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी आपके प्रभाव से दूरी बनाए रखेंगे।
शुभ अंक: 63
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
करियर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के आने से रौनक बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पद या जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑनलाइन खरीदारी में लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य, जैसे विवाह की तारीख तय होने की संभावना है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है और नए अवसर भी सामने आएंगे।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
बीते दिनों की भागदौड़ से आज राहत मिल सकती है। व्यापार में नए संपर्कों से लाभ होगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। निवेश के मामलों में दिन सामान्य रहेगा, सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। घर में किसी के आने से सकारात्मक माहौल बनेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। वेतन या आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: वायलेट

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
पुरानी बातों को लेकर तनाव बना रह सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
शुभ अंक: 57
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विवाह से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। शौक और मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 36
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है, फिलहाल रुकना बेहतर होगा। बढ़ते खर्च परेशानी का कारण बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों की चालों से सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें