फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 27 Jan: मूलांक 5 और 8 वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 27 Jan 2026 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: मंगलवार, 27 जनवरी के आधार पर इस तारीख का मूलांक 9 होता है। मूलांक 09 के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। मंगलवार और मंगल ग्रह का स्वामी होने के कारण सभी मूलांक के लोगों के ऊपर मंगल का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
1 of 10
27 जनवरी का अंक ज्योतिषफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 27 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
27 जनवरी का दिन अंक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसका मूलांक 9 होता है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार मूलांक 5, 6 और 9 के लिए दिन अच्छा और अनुकूल रहेगा। इन मूलांक के लोगों का जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं। मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए दिन कैसा रहेगा। 

जन्मतिथि के आधार पर अंक ज्योतिष किसी व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में लिए जाने वाले निर्णयों को समझने का माध्यम है। जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रवृत्ति, निर्णय क्षमता और जीवन में घटने वाली परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा होता है। इसी आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे व्यक्ति का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जा सकता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले अवसरों और चुनौतियों को समझकर अपने निर्णयों और कार्यों को सही दिशा में ले जा सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 1
मूलांक 1 के लिए दिन सुखद, लाभदायक और अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर करने का अवसर मिलेगा। दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 20 | शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 2
मूलांक 2 के लिए धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों और सगे संबंधियों का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी के साथ बेवजह के तनाव और वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 3
मूलांक 3 के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। करियर-कारोबार में बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन किसी सपने के साकार से कम नहीं होगा। धार्मिक मामलों में आपकी गतिविधियां बढ़ेगी। कारोबार के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए कोई अच्छा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन किसी के साथ लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। काम में धैर्य और संयम बरतना होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला होगा। आपको कई प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला आज के दिन मिलेगा। आपको कुछ पुरानी यादों के साए से गुजरना होगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज पुराने वाद-विवाद से दूरी बनाने के लिए रहेगा। आय में इजाफा हो सकता है। किसी मित्र से मिलने के लिए उसके पास जा सकते हैं। कार्यों के लिए वहां पर किसी योजना को बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए दिन कई परेशानियों से भरा हुआ होगा। आपको सूझबूझ के साथ कोई भी फैसला लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। 
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए दिन ज्यादा भागदौड़ से भरा रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद आपको मिलेगा। आपको अपने विरोधी पर हावी होंगे। लेकिन इसी के साथ आपको बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। 
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों को दिन में बहुत ही सोच-समझकर काम करना होगा। आपको विपरीत परिस्थितियों को जमकर मुकाबला करना होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी लेकिन आपको कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा। 
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सफेद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें