फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 26 January: मूलांक 8 के अटके काम पूरे होंगे,पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 26 Jan 2026 07:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में होने वाली घटनाओं पर गहरा असर डालता है। मूलांक और भाग्यांक के माध्यम से यह समझा जा सकता है कि व्यक्ति के लिए कौन से अवसर अनुकूल हैं, किन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और जीवन में किन परिस्थितियों से सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 10
aaj ka ank jyotish - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Today 26 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जन्मतिथि के आधार पर अंक ज्योतिष किसी व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में लिए जाने वाले निर्णयों को समझने का माध्यम है। जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रवृत्ति, निर्णय क्षमता और जीवन में घटने वाली परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा होता है। इसी आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे व्यक्ति का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जा सकता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले अवसरों और चुनौतियों को समझकर अपने निर्णयों और कार्यों को सही दिशा में ले जा सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कामकाज में पक्ष और विपक्ष दोनों मजबूत दिखेंगे, जिससे निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का क्षेत्र शुभ रहेगा। जरूरी काम पूरे करने के लिए समय निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 2
व्यापार में कर्मचारियों की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। लाभ-हानि दोनों की संभावना रहेगी, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 3
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन संतान पर ज़्यादा सख्ती न करें। कठिन परिस्थितियों में कठोर शब्दों से बचें। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी और आप अच्छी भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: हल्का लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 4
नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में अधिक खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 5
काम में नए प्रयोग या योजनाएं बना सकते हैं, जिससे उत्साह बढ़ेगा। खेल से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन गहरा रहेगा और परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मैजेंटा

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 6
दिन सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहेगा। काम समय पर पूरा न होने से निराशा हो सकती है। साथी के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: केसरिया

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 7
दिन तनाव भरा हो सकता है। नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 8
रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, बस धैर्य रखें। परिवार में शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा के दौरान सावधानी रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बेज

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 9
आज अपनी बातों पर नियंत्रण रखें क्योंकि आप थोड़े कठोर हो सकते हैं। पिता या दूसरों के साथ बहस हो सकती है। हालांकि, मेहनत के बल पर लाभ के अवसर भी मिलेंगे और लोग प्रभावित होंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें