Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
Ank Jyotish Today 25 March | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
विज्ञापन
2 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 1
बॉस खुश होकर प्रमोशन दे सकते हैं । आप पुराने मित्रों,रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। विरोधी या शत्रु हावी होंगे,सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। शुभ अंक -12
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक – 2
आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे वाहन ध्यान से चलायें। शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 3
जीवन में संघर्ष आएंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है। शुभ अंक- 42
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
5 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 4
अचानक काम बने बनाए काम बिगड़ेंगे। किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। बहुत कुछ बदलेगा। शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
6 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 5
जो विवाह के इच्छुक हैं उनका रिश्ता होने की संभावना है। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से लाभ मिलेगा। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
7 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 6
सरकारी नौकरी या होटल में कार्य करने वाले जातकों को नया ऑर्डर मिल सकता है। आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शुभ अंक - 4
शुभ रंग- पीला
8 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 7
परिवार को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। काम को पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। शुभ अंक- 13
शुभ रंग - लाल
9 of 10
25 मार्च का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक - 8
रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें। आज दिन लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो टांग खीचने में लगे रहेंगे। शुभ अंक –6
शुभ रंग – ग्रे
अंक - 9
अपने बॉस या अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी। वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक – 15
शुभ रंग – ब्राउन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।