फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 24 March: इन मूलांक वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, करियर को लेकर मिलेगी अच्छी खबर

Tue, 24 Mar 2026 07:06 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi: - फोटो : अमर उजाला
Numerology Prediction Today in Hindi:  24 मार्च 2026, 9 मूलांकों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान कुछ जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। नए लोगों से मिलने के योग बनेंगे। आइए आज के इस अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अब पूरा होता नजर आएगा। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। रिश्तों में सम्मान और समझ बढ़ेगी। करियर से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के रास्ते भी खुल सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 2
मूलांक 2 वालों को आज परिवार, खासकर संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नए काम या योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - हरा

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बेवजह की बहस या विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और संयम बनाए रखें।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 4
मूलांक 4 वालों पर आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा तनाव में रह सकता है। निवेश से जुड़ी योजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देंगी, जिससे निराशा हो सकती है। हालांकि, व्यापार में नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 5
मूलांक 5 के जातकों को आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मन में नकारात्मक विचार न लाएं और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवन में कुछ नए बदलाव महसूस होंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत करने का मन बनेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नारंगी

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपकी वाणी में मिठास बनी रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में संतुलित और समझदारी से अपनी बात रखें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - हरा

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 8
मूलांक 8 वालों को आज किसी भी कार्य में लापरवाही से बचना होगा। धैर्य और सावधानी से काम लें, तभी अच्छे परिणाम मिल पाएंगे। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में आ रही गलतफहमियां अब दूर होंगी।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें, तभी लाभ की स्थिति बनेगी। काम में सफलता मिलने में देरी की संभावना है।  
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का नीला


Mars Transit 2026: मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर और बनेगी शनि-मंगल की युति, इन राशियों को होगा लाभ


 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें