फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वाले आर्थिक और कार्य संबंधी निर्णयों में रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 25 Jan 2026 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक निकलता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। यह अंक व्यक्ति के स्वभाव, विचार और जीवन में घटने वाली घटनाओं पर गहरा प्रभाव डालता है। मूलांक और भाग्यांक की मदद से व्यक्ति के भविष्य की संभावनाओं और दिशा का अनुमान लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 25 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के माध्यम से जाना जाता है। जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम एकल अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, सोचने के तरीके, निर्णय क्षमता और जीवन में घटने वाली परिस्थितियों पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा होता है। इन अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे व्यक्ति का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जा सकता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों को समझकर अपने निर्णयों और कदमों को सही दिशा में ले जा सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर खास ध्यान देना होगा। अनावश्यक खर्च से बचें, वरना योजनाओं में रुकावट आ सकती है। दिन शुभ रहेगा, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी से जरूरी बातचीत करनी हो तो शब्दों का चयन सोच-समझकर करें क्योंकि आपकी बातों का असर गहरा होगा।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज कार्यस्थल पर कुछ दबाव महसूस हो सकता है। नई शुरुआत या समझौते से बचें। दिनभर अनावश्यक बातचीत और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अपने विचारों में शांति बनाए रखें।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: ग्रे

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां उभर सकती हैं। पार्टनर से खुलकर बात करें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज न करें, विशेषकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और फोकस के साथ काम करना जरूरी है। किसी भी विवाद से दूर रहें और शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि एकाग्रता में कमी हो सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को साझेदार से सहयोग और लाभ मिलेगा। कोई नया अवसर आए तो उसका सही मूल्यांकन करें।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। छोटी बात भी रिश्तों में दरार डाल सकती है। संपत्ति और लेन-देन में अपनों से अनबन हो सकती है, इसलिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मन को राहत मिलेगी। परिवार या रिश्तेदारों से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, इसलिए भावनात्मक रूप से मजबूत रहें। याद रखें कि हर बदलाव स्थायी नहीं होता।
शुभ अंक: 27
शुभ रंग: वायलेट

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विशेषकर स्वास्थ्य और वाहन संबंधी सावधानी बरतें। दुर्घटना या चोट की संभावना है, इसलिए यात्रा में सतर्क रहें। मानसिक रूप से बोझ महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और संयम आवश्यक है।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। निवेश करते समय सतर्क रहें और भावनाओं में बहकर बड़ा निर्णय न लें। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं, संवाद और समझदारी से समाधान करें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें