फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February Monthly Numerology: इन मूलांक के जातकों का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पड़ें मासिक अंक फल

Sat, 24 Jan 2026 12:27 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Horoscope February: मासिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि इस महीना आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं फरवरी का पूरा महीना 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 10
मासिक अंक फल फरवरी 2026 - फोटो : Amar Ujala
Masik Ank Rashifal February 2026 Numerology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंक शास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Numerology: इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर, कमाती हैं खूब नाम
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी मासिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। मासिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि इस महीना आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं फरवरी का पूरा महीना 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : adobe stock
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। फरवरी 2026 में इस मूलांक पर 4, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान अंक 1 और 2 सहयोगी रहेंगे, जबकि अंक 4 औसत असर देगा। अंक 8 का प्रभाव थोड़ा कमजोर रह सकता है। कुल मिलाकर यह महीना औसत से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि, इस समय किसी भी काम में जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना जरूरी होगा। पुराने अनुभवों से सीख लेते हुए आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

बिना सोचे-समझे किसी की बातों में न आएं और ऑनलाइन लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। यदि संभव हो तो डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं। ऐसा करने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और सामाजिक व प्रशासनिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक करें।
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : adobe stock
मूलांक 2
यदि आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है। फरवरी 2026 में इस मूलांक पर 5, 1, 2, 3 और 8 अंकों का असर रहेगा। इस महीने कोई भी अंक विरोध में नहीं रहेगा और विशेष रूप से अंक 5 व 1 का सहयोग मिलेगा। ऐसे में यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है।

बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है और जिन क्षेत्रों में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं, वहां सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। यात्रा, मनोरंजन और आत्मविकास के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। यदि किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं तो सहायता मिलने से राहत मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : adobe stock
मूलांक 3
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। फरवरी 2026 में इस मूलांक पर 6, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान अंक 6 थोड़ा असहयोगी रह सकता है, जबकि अन्य अंक सहयोग देंगे। कुछ अड़चनें जरूर आएंगी, लेकिन प्रयास जारी रखने पर सफलता मिलेगी।

पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा और दांपत्य जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी। विचारों में मतभेद संभव हैं, लेकिन अंततः स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, वहीं पहले से संबंध में रहने वालों के बीच समझ बढ़ेगी।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें।
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : adobe stock
मूलांक 4
जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है। फरवरी 2026 में 7, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस महीने अंक 7 का मजबूत सहयोग मिलेगा, जिससे विरोधी परिस्थितियों के बावजूद स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कमियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुछ रिश्तों से निराशा हो सकती है, लेकिन इससे नए विकल्प भी सामने आएंगे।

उपाय: गुरुवार को मंदिर में चने की दाल का दान करें।
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : adobe stock
मूलांक 5
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 5 होता है। फरवरी 2026 में 8, 1, 2 और 3 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान अंक 8 का कमजोर सहयोग थोड़ी चुनौतियां दे सकता है, खासकर आर्थिक मामलों में।

नए निवेश या बदलाव से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। उधार देने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। हालांकि बाकी अंक सहयोगी रहेंगे, इसलिए सतर्कता के साथ काम करने पर नुकसान से बचा जा सकता है। पुरानी उपलब्धियों को संभालकर रखना ही इस समय सबसे बड़ी सफलता होगी।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को भोजन या सहायता प्रदान करें।
 
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : adobe stock
मूलांक 6
6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 है। फरवरी 2026 में 9, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस महीने अधिकतर अंक औसत स्थिति में रहेंगे, जबकि अंक 9 थोड़ा असहयोगी रह सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।

भावनाओं या क्रोध में आकर फैसले न लें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग अधूरे काम पूरे करने में करें। रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, लेकिन यदि बात बिगड़ने लगे तो शांत रहना ही बेहतर रहेगा। इस महीने नुकसान से बच पाना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : adobe stock
मूलांक 7
7, 16 या 25 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 7 होता है। फरवरी 2026 में 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। कुछ अंक औसत तो कुछ विरोधी रहेंगे, लेकिन अंक 3 और 8 का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे, हालांकि उन्हें आसान नहीं कहा जा सकता। सामाजिक और प्रशासनिक मामलों में सफलता मेहनत के बाद ही मिलेगी। यह महीना उपलब्धियों से भरा होगा, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त प्रयास जरूरी रहेंगे।

उपाय: सूर्य देव को कुमकुम मिश्रित जल अर्पित करें।

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : adobe stock
मूलांक 8
8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। फरवरी 2026 में 2, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान अंक 2 औसत परिणाम देगा, अंक 1 थोड़ा विरोधी रह सकता है, जबकि अंक 3 सहयोगी रहेगा।

कामों में गति धीमी रह सकती है, लेकिन परिणाम स्थायी होंगे। रिश्तों को सुधारने के मौके मिलेंगे, हालांकि मनमुटाव सुलझाने में समय लग सकता है। साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ संभव है। धैर्य रखने वाले लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : adobe stock
मूलांक 9
9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। फरवरी 2026 में 3, 1, 2 और 8 अंकों का प्रभाव रहेगा। इस महीने कोई भी अंक विरोध में नहीं रहेगा, जिससे मेहनत का फल औसत से बेहतर मिलने की संभावना है।

सामाजिक छवि मजबूत होगी और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। मित्रता और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सकारात्मक अनुभव होंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन प्रयास सफल रहेंगे।

उपाय: गुरुवार को मंदिर में दूध और केसर का दान करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें