फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 और 6 का बढ़ेगा आत्मविश्वास, मिल सकता है बड़ा अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 25 Feb 2026 08:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। खुद पर विश्वास रखते हुए काम करें। मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में आपको उच्च अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। आत्मनिर्भर और सतर्क रहेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज आप नए काम की शुरुआत करेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। शाम के समय थोड़ी चिंता या तनाव हो सकता है, लेकिन परिवार का साथ आपको संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
व्यापार में लाभ पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने ज्ञान और अनुभव का सही इस्तेमाल करें, तभी सफलता संभव होगी। अपनी छिपी खूबियों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज अपने बुजुर्गों और वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें, वरना अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
आज सफलता आपके करीब है, लेकिन इसके लिए पूरा फोकस और मेहनत जरूरी होगी। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें, वरना वे आपको भ्रमित कर सकते हैं। लव लाइफ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज आपका अनुभव और व्यवहार कौशल आपके काम आएगा। नौकरी और व्यापार दोनों में संतुलन बना रहेगा। हालांकि व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज आपके सपने पूरे होने के मौके बन सकते हैं, लेकिन प्रयासों में कमी न करें। प्रतियोगी परीक्षाओं या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। सरकारी कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है। कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 57
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज आपको अपने तरीके बदलने की जरूरत है। पुराने तरीकों से हटकर सोचेंगे तो काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। मनोरंजन या यात्रा का भी योग बन रहा है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 36
शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज दिन बेहद आनंददायक रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, और मन प्रसन्न रहेगा। खरीदारी का मन बनेगा, और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें